News

नेशन बुलेटिन धार। मराठा समाज चंपाषष्ठी महोत्सव, 26 को मल्लारी मार्तंड शोभायात्रा, 27 को महाप्रसादी।

WhatsApp
Facebook
Twitter

मराठा समाज चंपाषष्ठी महोत्सव : 26 को मल्लारी मार्तंड शोभायात्रा, 27 को महाप्रसादी ।

श्री क्षत्रिय मराठा समाज धार द्वारा आयोजित छह दिवसीय चंपाषष्ठी महोत्सव के अंतर्गत 26 नवम्बर बुधवार को शाम 4 बजे मल्लारी मार्तंड शोभायात्रा समाज भवन से प्रारम्भ होगी। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः समाज मंदिर पहुँचेगी। मंदिर सेवक अमोल सुवे द्वारा पूजा एवं आरती सम्पन्न करवाई जाएगी।

कार्यक्रम में पारंपरिक एवं सांस्कृतिक आयोजन, विभिन्न प्रतिभावान छात्रों का सम्मान तथा विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वालों को समाज भवन में सम्मानित किया जाएगा।

27 नवम्बर गुरुवार को समाज भवन में महाप्रसादी का आयोजन रखा गया है। महाप्रसादी (अन्नकूट) का लाभ समाज के दिवंगत स्व. श्रीमंत हेमेंद्रसिंह राजे पवार की स्मृति में—उनकी पत्नी महारानी शैलाराजे पवार तथा पुत्र युवराज श्री प्रयागराजसिंह राजे पवार द्वारा कराया जाएगा।

23 नवम्बर रविवार को न्यौशराब अडसुले एवं समाज के संयुक्त तत्वावधान में 70 वर्ष से अधिक 90 बुजुर्ग पुरुषों व महिलाओं का सम्मान श्रीफल प्रदान कर किया गया।

चंपाषष्ठी महोत्सव के नवम्बर बुधवार दोपहर कार्यक्रम में श्री छत्रपति शिवाजी सावक सहकारिता मराठा समाज धार के नवीन कार्यालय का ध्वजारोहण भी किया जाएगा।

समाज अध्यक्ष मुरलीधर बुटे, महिला मण्डल अध्यक्ष सुमन बुटे, छत्रपति शिवाजी सावक संस्था अध्यक्ष सुनील काकोटे, युवक मंडल अध्यक्ष स्वप्निल शितोले ‘बाला’ एवं साथियों द्वारा सभी समाजजनों से कार्यक्रमों में उपस्थिति रहने का आह्वान किया गया।

जानकारी समाज मीडिया प्रभारी सत्यजीत मोहिते द्वारा दी गई।


 

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.