News

नेशन बुलेटिन धार। जिला धार के वृत्त सगौर में अवैध मदिरा परिवहन के विरुद्ध फिर एक और बड़ी कार्यवाही ।

WhatsApp
Facebook
Twitter

जिला धार के वृत्त सगौर में अवैध मदिरा परिवहन के विरुद्ध फिर एक और बड़ी कार्यवाही ।

धार जिले में आबकारी विभाग के द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी वृत्त सागौर में आबकारी विभाग की अवैध मदिरा परिवहन के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी।

*आज दिनांक 09.10.2025 को धार कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के आदेशानुसार, उपायुक्त आबकारी संभाग इंदौर श्री संजय तिवारी, एवं सहायक आबकारी आयुक्त जिला धार श्री राज नारायण सोनी के मार्गदर्शन में तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी नागेन्द्र सिंह जादोन * के नेतृत्व में अवैध मदिरा से भरी हुई मारुति स्विफ्ट डिजायर कार को पकड़ा गया । गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अवैध शराब से भरी एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार जिसका नंबर *MP-13-ZD-7509 ऑटो टेस्टिंग रोड ग्राम पिपलिया के पास* पकड़ी गई जिसकी तलाशी लेने पर 49 पेटियों देशी मसाला, देसी मदिरा प्लेन, मैकडॉवेल रम, पॉवर कैन बियर, र, सेंट्रल प्रोविंस वोदका, सेंट्रल प्रोविंस विस्की, रॉयल स्टेग विस्की, मैक डॉवेल विस्की, मैक डॉवेल , बैगपाइपर विस्की इत्यादि अवैध मदिरा जिसकी कुल मात्रा लगभग 452.26 बल्क लीटर जप्त कर आरोपी वाहन चालक मनोज पिता जीवन चौहान के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया ।
*उक्त कार्यवाही नवीन विधान हेतु निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से वीडियो आदि बनाकर वृत्त प्रभारी मुनेंद्र सिंह जादोन द्वारा की गई।*
जप्त मदिरा एवं वाहन की कुल अनुमानित क़ीमत लगभग रुपये 8,00,000/- है ।

उक्त कार्यवाही सहायक जिला आबकारी अधिकारी नागेन्द्र सिंह जादोन, आबकारी उप निरीक्षक मुनेन्द्र सिंह जादोन, आरक्षक संजय मंसारे की टीम द्वारा की गई।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.