News

नेशन बुलेटिन धार। ओरा फिटनेस एंड वेलनेस क्लब ने शगुन गार्डन में आयोजित किया नवरात्रि गरबा उत्सव।

WhatsApp
Facebook
Twitter

ओरा फिटनेस एंड वेलनेस क्लब ने शगुन गार्डन में आयोजित किया नवरात्रि गरबा उत्सव

धार। समाजसेवी कैलाश अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, मयूर जैन, गोलू लश्करी, ओमप्रकाश सोलंकी, विजिया रानी सोलंकी, आर. पी. शर्मा एवं फिटनेस क्लब के संचालक कुणाल मकवाना व नेहा मकवाना द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

ओरा फिटनेस एंड वेलनेस क्लब, जो पिछले नौ वर्षों से लगभग 200 से अधिक परिवारों को स्वास्थ्य और फिटनेस की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है, ने इस वर्ष भी अपनी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नवरात्रि के पावन अवसर पर गरबा महोत्सव का आयोजन किया।

यह कार्यक्रम दिनांक 24 सितम्बर 2025 को शगुन गार्डन, देवजी रोड, धार में भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर लगभग 200 परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन के दौरान पारंपरिक गरबे की प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराइयों को नष्ट करने और स्वच्छता का संदेश दिया गया। दीप प्रज्वलन कर सत्य का प्रतीक स्थापित किया गया तथा दीपकों के साथ गरबे की विशेष प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के समापन पर क्लब के संचालक नेहा कुणाल मकवाना द्वारा उपस्थित सभी परिवारों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और स्वच्छ समाज निर्माण में योगदान देने का संकल्प भी दिलाया गया।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.