News

नेशन बुलेटिन। धार जिले के 821 बुथ केंद्र पर सुनी गई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात।

WhatsApp
Facebook
Twitter

*धार जिले के 821 बुथ केंद्र पर सुनी गई प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात*

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का स्पष्ट संदेश लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देना है – महंत निलेश भारती*

*भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती और विधायक नीना वर्मा ने मन की बात भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुनी*


धार। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात का कार्यक्रम 31 अगस्त रविवार को 125 वें लाइव प्रसारण के माध्यम से राष्ट्र को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी अपने अनुकरणीय विचारों के जन-जन तक, कार्यकर्ता सर्व समाज को एकत्रित करते हुए श्री मोदी जी के विचारों को सुनी गई । भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती ने केसुर मंडल बूथ क्रमांक 203 पर और धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा ने धार नगर के बूथ क्रमांक 49 पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं के साथ सुना।
भाजपा जिला अध्यक्ष निलेश भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्पष्ट संदेश दिया गया है कि लोकल फॉर वोकल को बढ़ावा देना है, देशी उत्पादों को ही अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में खरीदना है, हमें अपने आसपास स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छता बनाए रखनी होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात 125वें संस्करण में कहा कि खेलो इंडिया गेम्स में महिला एथलीट्स ने भाग लेकर अद्भुत प्रदर्शन किया। जम्मू कश्मीर में भी दो उपलब्धि आई जब पुलवामा में डे एंड नाइट मैच खेला गया और डल झील में वॉटर स्पोर्ट्स का आयोजन हुआ। आज सोलर पैनल से किसानों की किस्मत बदल रही है।


भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि मन की बात कार्यक्रम, जिले के सभी 18 मंडलों के 821 बूथ केंद्र पर स्क्रीन टीवी लगाकर सर्व समाज को कार्यकर्ता जागरूक होकर के साथ सुनवाया। इस अवसर पर केसुर में भाजपा नेता अशोक चौधरी नजमु बोहरा जितेंद्र जाट भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आशीष जैन गोलु धार नगर में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विशाल निगम हुकुम लश्करी अमित शर्मा सहित कार्यकर्ता उपस्थित उपस्थित थे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.