News

धार , भारत विकास परिषद मुख्य शाखा धार एवं नित्यानंद शाखा धार द्वारा कार्यशाला आयोजित की गई ।

WhatsApp
Facebook
Twitter

दिनांक 29 जून 2025 रविवार को होटल नटराज त्रिमूर्ति नगर धार पर भारत विकास परिषद मुख्य शाखा धार एवं नित्यानंद शाखा धार द्वारा कार्यशाला आयोजित की गई । जिसमें मुख्य वक्ता  क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक “सम्पर्क”, श्री मनीषजी बिसानी, प्रांतीय संरक्षक, श्री रजनीशजी चौरड़िया, प्रांतीय अध्यक्ष, श्री वीरेन्द्रजी जैन, प्रांतीय संयोजक “पर्यावरण”, श्रीमति प्रीतिजी शर्मा उपस्थित रहें। कार्यशाला का आरम्भ दीपप्रज्वलन के साथ किया गया। राष्ट्रगीत का गायन श्री  भीष्मजी दुबे द्वारा किया गया।तत्पश्चात अतिथि स्वागत मुख्य शाखा धार अध्यक्ष श्री मुरलीधरजी बूटे एवं अध्यक्ष नित्यानंद शाखा धार श्री कपिलजी माहेश्वरी, श्री प्रकाशजी गुप्ता, श्री जीवनसिंहजी चंद्रवंशी द्वारा किया गया। शब्दों से स्वागत श्री मुरलीधरजी बूटे द्वारा किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष, श्री वीरेंद्रजी जैन द्वारा संक्षिप्त में कार्यशाला के उद्देश्य के बारे में बताया। सर्वप्रथम श्री मनीषजी बिसानी द्वारा कार्यशाला के उद्देश्य एवं लाभ पर प्रकाश डाला गया । द्वितीय सत्र में श्री रजनीश जी चौरड़िया द्वारा भारत विकास परिषद, क्या, क्यों और कैसे, परिषद् का दर्शन विषय पर विस्तृत जानकारी दी गई। तृतीय सत्र में श्रीमति प्रीतिजी शर्मा द्वारा सामान्य प्रोटोकाल, गट व्यवस्था, संगठनात्मक स्वरूप, प्रभावशाली स्थाई प्रकल्प, आदि एवं श्री मनीषजी बिसानी द्वारा सेवा,संपर्क, संस्कार,पर्यावरण, महिला सहभागिता, एनीमिया मुक्त भारत पर विशेष चर्चा की गई। चतुर्थ सत्र में जिज्ञासा समाधान, संगठन विस्तार में सामान्य बाधाएं, उनका निराकरण, कार्यकर्ता निर्माण पर श्री रजनीशजी चौरड़िया द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यशाला में विशेषरुप से प्रांतीय दायित्वधारी श्री प्रकाशजी तिलक, श्रीमति भाविका सुगंधी ,शाखा संरक्षक   श्री प्रकाशजी जोशी, प्रांतीय जिला समन्वयक,भीष्मजी दुबे एवं परिषद् सदस्य एवं मातृ शक्ति उपस्थित रहे। अंत में आभार श्री कपिल माहेश्वरी द्वारा किया गया। कार्यशाला का संचालन श्री प्रेमनारायण रावल द्वारा किया गया।

Recent Comments

No comments to show.