News

धार,वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई ने सेवा दिवस मनाया।

WhatsApp
Facebook
Twitter

वैश्य महासम्मेलन युवा इकाई ने सेवा दिवस मनाया।

धार।वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के शिरोमणि संरक्षक श्री उमाशंकर जी गुप्ता के जन्मदिवस को युवा इकाई ने सेवा दिवस के रूप में मनाया।वैश्य महासम्मलेन म. प्र. जिला (युवा) इकाई धार के द्वारा भोज चिकित्सालय धार पर क्षय रोग (टीबी) के मरीजों को निक्षय मित्र बन कर पोषण आहार का वितरण किया गया और मरीजों के जल्दी स्वस्थ होने की कामना की गई।
इस अवसर पर वैश्य महासम्मलेन म. प्र. (युवा) इकाई के जिला अध्यक्ष अभिषेक भण्डारी एवं उनके साथी पदाधिकारीगण राहुल अग्रवाल, रवि माहेश्वरी,राम मित्तल एवं डॉ. संजय जोशी जिला क्षय अधिकारी व उनके सहयोगी स्टाफ उपस्थित थे।
वैश्य महासम्मलेन के मुख्य इकाई के जिला अध्यक्ष आशीष गोयल एवं वरिष्ठजन अन्नत अग्रवाल, महेश माहेश्वरी,विजय मेहता, अशोक जैन,प्रवीण गुप्ता, कैलाश लाड़, रेखा मेहता द्वारा युवा इकाई को बधाई दी और सदैव सेवा के पथ पर चलने हेतु शुभकामनायें दी।
यह जानकारी वैश्य महासम्मेलन के जिला मीडिया प्रभारी श्याम मंगल ने दी।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.