News

श्री श्याम हॉस्पिटल के नवीन परिसर का कल शुभारंभ होगा,परमवीर चक्र कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव होंगे शामिल।

WhatsApp
Facebook
Twitter

श्री श्याम हॉस्पिटल के नवीन परिसर का कल शुभारंभ होगा,परमवीर चक्र कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव होंगे शामिल।

धार- धार शहर में विगत 2 वर्षों से संचालित श्री श्याम हॉस्पिटल के नवीन परिसर के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव परमवीर चक्र से सम्मानित जिन्होंने कारगिल युद्ध में टाइगर हिल पर लड़ाई लड़ते हुए 17 गोलियां खाई लेकिन हार नहीं मानी जिन्हें टाइगर हिल का टाइगर भी कहा जाता है। कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव परमवीर चक्र दिनांक 23 जून 2025 को शाम 4:00 बजे धार पहुंचे है। जिनका इंदौर से धार के बीच कई स्थानों पर भव्य स्वागत किया गया । धार पहुँचने पर शहर के प्रसिद्ध उद्धोगपति व समाजसेवी विजयबहादुर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में कैलाश नगर रहवासी संघ एवं केवलश्री परिवार के द्वारा कैलाश नगर कॉलोनी गेट पर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद 4:30 धार कॉलेज के शहर कार्यालय जाट धर्मशाला के पीछे सुंदरबन कॉलोनी में पत्रकार वार्ता हुई एवं जानकारी दी गई कि आज 24 जून 2025 को श्री श्याम हॉस्पिटल के नवीन भवन के शुभारंभ के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आये है। इस अवसर पर सकल यादव समाज के द्वारा कैप्टन योगेन्द्र सिंह यादव का भव्य स्वागत किया गया। आज 24 जून प्रातः 10:30 बजे नवीन अस्पताल परिसर गर्ल्स कॉलेज के सामने मांडू रोड धार के शुभारंभ कार्यक्रम के साथ मंचीय कार्यक्रम आयोजित होगा जिसमें मुख्य अतिथि कैप्टन योगेंद्र सिंह यादव एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रम वर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री रहेंगे साथ ही कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर, धार विधायक नीना वर्मा, पूर्व मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव,भाजपा जिलाध्यक्ष नीलेश भारती उपस्थित रहेंगे, इस कार्यक्रम की अध्यक्षता धार के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ ए.के.चौधरी करेंगे !

उक्त जानकारी श्री श्याम हॉस्पिटल के सर्जिकल डायरेक्टर डॉ संजय अनिल राठौर ने दी !

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.