News

केसुर में ऑपरेशन सिंदूर व देश के वीर सपूतों के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter

केसुर- ऑपरेशन सिंदूर व देश के वीर सपूतों के सम्मान में सादलपुर मंडल के ग्राम केसुर भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा मीडिया प्रभारी लोकेन्द्रसिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि यात्रा का नेतृत्व यात्रा प्रभारी सुभाष जायसवाल व मण्डल अध्यक्ष मुन्नालाल पटेल ने किया। केसुर नगर सहित मंडल क्षेत्र के कई गांवों से सैकड़ों कार्यकर्ता यात्रा में सम्मलित हुए। यात्रा बड़ी संख्या में मातृ शक्ति ने भी सहभागिता की।
युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। तिरंगा यात्रा में युवाओं का देशभक्ति का गजब का जोश दिखाई दिया देशभक्ति के गीतों पर युवाओं ने नृत्य भी किया। खुली जीप में भारत माता की तस्वीर रख सैकड़ो हाथ मे तिरंगा थामे केसुर बस स्टैंड से शुरू हुई यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सिधेश्वर हनुमान व वहाँ से फिर बस स्टैंड पहुँची। इस दौरान तिरंगा यात्रा का पचास से अधिक जगहों पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान सादलपुर मंडल के पदाधिकारी सहित पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश वर्मा, वरिष्ठ नेता चतर सिंह ठाकुर ,अशोक चौधरी,दिलीपसिंह सिसोदिया,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती अग्रवाल,कुसुम मूणत,मंडल महामंत्री गोवर्धनसिंह गोहिल,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चेतन कामदार,दीपक राठौड़, आशीष जैन,राहुल परमार,जनपद उपाध्यक्ष जितेंद्र मंडलोई ,सरपंच फूलसिंह वर्मा,लोकेंद्र सिंह राजावत,राहुल अग्रवाल,केसुर बूथ प्रभारी मांगूसिंह सोनगरा,घनश्याम सौलंकी,कैलाश राठौड़,दिलीप पटेल,विजय वर्मा ,नरवर सिंह,चंदन बरडिया,धीरज रिंछोदीया,रामदयाल यादव,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व केसुर नगर वासी सम्मलित हुए।

फोटो है।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.