News

सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर आज निकलेगी शोभा यात्रा।

WhatsApp
Facebook
Twitter

सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर आज निकलेगी शोभा यात्रा। पूर्व संध्या पर किया गो पूजन
धार सर्व ब्राह्मण समाज धार द्वारा परशुराम जयंती के दो दिवसीय कार्यक्रम अंतर्गत मंगलवार को प्राकृतिक वात्सल्य गौशाला पहुंचकर गौ माता का पूजन किया और गुड़ खिलाया । परशुराम जयंती पर आयोजित को पूजा के कार्यक्रम में युवा और महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया सर्वप्रथम गौशाला में शब्द मिलकर गौ माता के स्थान की सफाई की। ब्राह्मण समाज के कई दानदाताओं ने गौ माता के लिए भूसा और दवाइयां भी दान करने की घोषणा कर दी की इस अवसर पर उपस्थित ब्राह्मण जन संकल्प लिया कि प्रतिदिन पहली रोटी गौ माता के लिए निकलेंगे उसके बाद भोजन ग्रहण करेंगे। उपस्थित संतो ने गोमाता की महिमा बताते हुए कहा कि अगर आपने गाय माता की सेवा तो सभी देवी देवता प्रसन्न रहेंगे । इस पुनीत अवसर पर गो संरक्षण पर कार्य करने वाले पं. विश्वास शर्मा ,संयम , भावेश, शुभराज, कुलदीप, वंश गौसेवा का कार्य करने वाले युवाओं का सम्मान किया। अंत में गौ माता की आरती कर प्रसादी वितरण की गई । कार्यक्रम में विशेष रूप से सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पंडित विश्वास पांडे कार्यकारी अध्यक्ष पंडित धर्मेंद्र जोशी, ऋषि भार्गव, डॉ अशोक शास्त्री, गोटू शुक्ला, प्रवीण शर्मा, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी,राजेश शर्मा,गोटू शुक्ला,छोटू शास्त्री, ब्रजकिशोर बोड़ा,राजेश वैद्य,अविनाश दुबे,जितेंद्र पांडिया, संतोष,राजपुरोहित,  तरुण जोशी,आलेख दुबे,सूर्या दुबे, देवेंद्र रावल,संजीव व्यास,लालू यादव,प्रमिला शर्मा,ममता जोशी,मीना दुबे,प्रतिभा शर्मा,रीता घोड़गांवकर,नेहा दुबे,मुस्कान दुबे,हर्षिता शर्मा,समृद्धि शर्मा आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी पं. ज्ञानेंद्र त्रिपाठी द्वारा दी गई।
उक्त जानकारी देते हुए श्री त्रिपाठी ने बताया कि सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव आज 30 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। भगवान परशुराम जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर मंगलवार को प्रकृति वात्सल्य गोशाला में गो पूजन किया गया। वही आज 30 अप्रैल को अक्षया तृतीया पर सुबह 9:00 बजे धारेश्वर मंदिर प्रांगण में 151 ब्राह्मण जोड़ो द्वारा रुद्राभिषेक किया जाएगा। वहीं दोपहर 12:00 बजे बसंत विहार कॉलोनी स्थित परशुराम मंदिर में आरती की जावेगी। शाम 5:00 बजे धारेश्वर मंदिर प्रांगण से भव्य शोभा यात्रा शनिगली, जवाहर मार्ग, धान मंडी चौराहा होते हुए लालबाग परिसर में संपन्न होगी जिसमें बड़ी संख्या में समाज बंधु शामिल होंगे। शोभा यात्रा पश्चात महा आरती होगी एवं भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.