
धार। दानवीर राजा बली मालवीय बलाई समाज संगठन ने समाज की धर्मशाला पर १५ अगस्त को ८० वा स्वतंत्रता दिवस बडी़ धूमधाम से मनाया।११:२० बजे मुख्य अतिथि इंदौर के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी माननीय संतोष जी गोवान ने तिरंगा फहराकर ध्वजवंदन किया। एवं समाज संगठन की आठवीं वार्षिक साधारण सभा का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध उद्योगपति श्री संतोष जी गोवान इंदौर थे। विशेष अतिथि समाजसेवी देवेन्द्र सिंह जी चौहान इंदौर थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन अध्यक्ष कालुसिंहजी सोलंकी उमरिया बड़ा ने की। मुख्य अतिथि श्री संतोष जी गोवान ने दीप प्रज्ज्वलित कर महापुरूषों के छाया चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। संगठन की आय व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष- मोहनलाल जी चौहान एवं सचिव दशरथसिंहजी चौहान ने समाज के सामने प्रस्तुत किया। जिसका सभी सदस्यों ने स्वागत किया। एवं आगामी कार्ययोजना के बारे में बताया।साथ समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया, जिसमें कक्षा १० में समाज की श्रैष्ठ प्रतिभा कु. हेमा- तोलाराम राठौर धार ८७% एवं ५ विषय में विशेषांक का एवं १२ वी में रितेश-संतीषजी धाकड़ बिडवाल ८५.५ % अंक के साथ ५ विषय में विशेषांक का विशेष सम्मान किया गया।मुख्य अतिथि ने अपने पिता की स्मृति में धर्मशाला पर एक कमरा बनाने के लिए भूमिपूजन भी किया।

एवं वरिष्ठ जनों का साल श्रीफल से सम्मान किया गया। एवं छोटे बच्चों को डांस (नृत्य) व भाषण देने का मोका भी मिला। सभी प्रतिभाओं को गोवान साहब की ओर से एक एक हजार रूपये का नगद पुरुस्कार दिया गया। विशेष अतिथि दैवेन्द्र जी चौहान ने भी ५०० – ५०० रुपये बच्चों को पारुतोषिक राशि दी। एडवोकेट शैलेन्द्र चौहान ने भी प्रत्येक बच्चों को १०० रु.नगद पुरस्कार दिये ।

दानदाता बहादुर सिंह जी चौहान ने प्रत्येक बच्चे को गोल्ड मेडल दिये। दानदाता सदस्य डॉ.आम्बेडकर नगर से पधारे दयाराम जी चौहान ने भी प्रत्येक मेघावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मान किया। समाज के गौरव डॉ प्रदीप मालवीय (मेडिकल आफिसर) डॉ. कुंदन मांगोदिया(अरविन्दो अस्पताल इंदौर ) एवं विनय चौहान (सहा.लोक अभि.अधिकारी) व सर्वेश सोलंकी (सहा. लोक अभी. अधिकारी) कु.मेघा- चतरसिंह परमार बोधवाडा़ (उच्च श्रेणी शिक्षक)का भी सम्मान किया गया।सामुहिक विवाह समिति अध्यक्ष रमेशचन्द्र जी चौहान, बहादुर सिंह जी चौहान,बाबुलालजी पटेल धामंदा भी मंचासीन थे। कार्यक्रम का सफल संचालन दशरथसिंहजी चौहान एवं बालारामजी चौहान ने किया। अंत में निर्भय सिंह मालवीय ने आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष बालारामजी मांगोदिया,संचालक- लालचंद जी धाकड़,एड. बरमालसिंहजी चौहान,कैलाश जी चौहान,लक्ष्मणजी मालवीय, विजयसिंह जी परमार,एडवोकेट उमरावसिंह जी राठौर,संतोष सिसोदिया,नरेश मांगोदिया,फकीरचंद जी सोलंकी,निर्भय सिंह मालवीय, सामुहिक विवाह समिति कोषाध्यक्ष- नानुरामजी सोलंकी,सचिव- बालारामजी चौहान, डा. ईश्वर सिंह जी सोलंकी,ओमप्रकाश जी सरपंच जलोदखेता, करण सिंह जी नामंदखेडी़,विनोद जी चौहान ऊंटावद, अमरसिंह जी परमार चिलूर,महेश सोलंकी उमरिया बडा़, दशरथसिंहजी सोनगरा,सुरेश जी यादव बेरछा, बालुसिंहजी सोलंकी उमरियाबडा़, मोहनलाल जी चौहान लबरावदा, श्रीमती रेखा- रामसिंह जी राठौर,नरसिंह,जी राठौर, रमेश जी परमार सकतली देवीसिंह जी सोलंकी,छगनलाल जी सिसोदिया कनावल,जगन्नाथ जी सोलंकी अमझेरा आदि के साथ ही महिला मण्डल में श्रीमती शकु बाई सोलंकी उमरिया बड़ा,रेखाबाई सोलंकी उमरियाबडा, अंगना चौहान,देवकन्या चौहान, हेमलता मांगोदिया,सुमन धाकड़,ममता राठौर चिलुर,राजुबाई चौहान,माया मांगोदिया, रानी मालवीय,माया मालवीय आदि सैकड़ों दानदाता/ सदस्य उपस्थित थे।









