
*उमंग सिंघार ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश, कहा— बूथ से जनता तक मजबूत करें कांग्रेस*
*संगठन की ताकत से बनेगी कांग्रेस की सरकार: मोहनखेड़ा शिविर जीतू पटवारी जी*

मोहनखेड़ा में कांग्रेस के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन, संगठन सुदृढ़ीकरण और सत्ता में वापसी का दिया गया संदेश मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित दो दिवसीय बुनियादी एवं राजनीतिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, सह प्रभारी उषा नायडू, प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार तथा वरिष्ठ नेता प्रताप ग्रेवाल ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने तथा प्रदेश में कांग्रेस की सत्ता में वापसी के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

राष्ट्रीय महासचिव एवं मध्यप्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने संगठनात्मक संरचना, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है और मजबूत संगठन ही भविष्य की सफलता का आधार बनेगा।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने संगठन की मजबूती, चुनावी रणनीति, आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी, तकनीक के प्रभावी उपयोग तथा जनहित के मुद्दों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से सड़क पर उतरकर संघर्ष करने का आह्वान किया।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रशिक्षण शिविर के उद्देश्य, विपक्ष की जिम्मेदारियों तथा जनता के बीच निरंतर सक्रिय रहने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जनसमस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाना होगा।
मध्यप्रदेश कांग्रेस की सह प्रभारी उषा नायडू ने संगठन में अनुशासन, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों तथा एक सशक्त विपक्ष की भूमिका पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन ही जनता की आवाज़ को प्रभावी ढंग से उठाने में सक्षम होता है।
वरिष्ठ नेता प्रताप ग्रेवाल ने स्थानीय जनसमस्याओं को प्राथमिकता से उठाने पर बल देते हुए कहा कि राजनीति में कार्यकर्ताओं का व्यवत किया
आभार जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वत्रांत जोशी जी ने किया









