
मध्य प्रदेश जन जागरण सहकारी सप्ताह अंतर्गत जिला सहकारी संघ एवं गुजराती रामी माली फेयर ट्रेड सहकारी संस्था मर्यादित नौगांव धार में आज दिनांक 3 जुलाई 2026 को नवाचार दिवस का आयोजन किया गया l
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा विश्वास पांडे , कार्यक्रम के अध्यक्षता श्री जगदीश परमार , विशेष अतिथि सुपर मार्केट के पूर्व अध्यक्ष गेंदालाल टाकोलिया , सहकारी प्रशिक्षण केंद्र के पूर्व प्राचार्य श्री के एल राठौर व दुग्ध सहकारी संघ के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक श्री एन के पगारे रहे ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया , तत्पश्चात जिला सहकारी संघ एवं संस्था सदस्यों द्वारा अतिथियों का पुष्पहारो से स्वागत किया । कार्यक्रम के प्रारंभ में सहकारी प्रशिक्षण केंद्र के पूर्व प्राचार्य श्री के एल राठौर ने आज के विषय नवाचार पर अपना उद्बोधन देते हुए बताया कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा सहकारिता के क्षेत्र में नवाचार के अंतर्गत कई क्षेत्रों में सहकारी संस्थाओं का पंजीयन का प्रावधान किया गया है जैसे श्रमिक संस्थाएं ,परिवहन संस्था , पर्यटन संस्थाएं , स्वास्थ्य संबंधी संस्थाएं , ई रिक्शा एवं शिक्षा से संबंधित तमाम क्षेत्र में नवाचार के अंतर्गत संस्थाओं का गठन किया जा सकता है । आने वाले भविष्य में अन्य क्षेत्रों को भी सहकारिता से जोड़ा जाएगा इस पर अपने विचार रखें । कार्यक्रम के विशेष अतिथि श्री एन के पगारे द्वारा सहकार से समृद्धि पर अपने विचार रखते हुए सदस्यों को किस प्रकार से आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाया जाए , साथ ही गरीबी रेखा की लाइन में जो सबसे पीछे व्यक्ति खड़ा है उसको आगे किस प्रकार से लाया जाए इस पर अपने विचार रखें । कार्यक्रम में श्री गुजराती रामी माली नवयुवक सहकारी साख संस्था के पूर्व अध्यक्ष श्री गेंदालाल टाकोलिया ने संस्था का परिचय देते बताया कि सुपर मार्केट में अधिक से अधिक सदस्यों को जोड़कर संस्था को एवं सदस्यों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा हैं। वर्तमान अध्यक्ष श्री जगदीश परमार ने संस्था की गतिविधियां संचालित की जा रही है उसपर अपने विचार रखें l
कार्यक्रम में जिला सहकारी संघ के लक्ष्मीनारायण चावड़ा ने जिला सहकारी संघ की गतिविधियों की जानकारी दी l
कार्यक्रम का संचालन जिला सहकारी संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शुभेंद्र सिंह पवार ने किया एवं आभार प्रदर्शन सुपर मार्केट के संचालक राम प्रसाद हारोड़ ने माना । कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रांगण में वृक्षारोपण कर अतिथियों द्वारा सुपरमार्केट का निरीक्षण कर उनकी गतिविधियों को समझा l









