News

नेशन बुलेटिन धार। शहर की समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, जीतू पटवारी पर टिप्पणी का भी किया विरोध।

WhatsApp
Facebook
Twitter

 

धार। शहर कांग्रेस अध्यक्ष टोनी छाबड़ा के नेतृत्व में बुधवार को कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कलेक्टर राजीव रंजन मीना को विभिन्न मांगों एवं समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शहर की प्रमुख जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग की गई।

 

कांग्रेस नेताओं ने बताया कि धार शहर में सड़क, पेयजल, सफाई व्यवस्था, यातायात एवं अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी कई समस्याएं लंबे समय से बनी हुई हैं, जिससे आमजन परेशान हैं। इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन द्वारा शीघ्र एवं प्रभावी कार्रवाई की जानी चाहिए।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा की गई टिप्पणी पर भी आपत्ति जताई। कांग्रेस नेताओं ने इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत बताते हुए विरोध दर्ज कराया और कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद सार्वजनिक जीवन में गरिमा एवं शालीनता बनाए रखना आवश्यक है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से ध्यान देने तथा शहर की मूलभूत समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की। कलेक्टर ने प्रतिनिधिमंडल को समस्याओं के निराकरण के लिए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Recent Comments

No comments to show.