News

नेशन बुलेटिन धार। तापमान में निरंतर वृद्धि के दृष्टिगत स्कूलों के समय में परिवर्तन: अब सुबह 07 से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे विद्यालय।

WhatsApp
Facebook
Twitter

 

*प्रभारी कलेक्टर श्री अभिषेक चौधरी ने जारी किए आदेश, 21 अप्रैल से होगा प्रभावी*

 

*धार, 20 अप्रैल 2026।* धार जिले में बढ़ते तापमान और ग्रीष्म ऋतु की तीव्रता को देखते हुए छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए जिले के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। प्रभारी कलेक्टर श्री अभिषेक चौधरी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अब जिले के समस्त विद्यालय प्रातःकालीन पाली में संचालित होंगे।

जारी आदेश के अनुसार, जिले के अंतर्गत संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, निजी एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों (कक्षा नर्सरी से 12वीं तक) के अध्यापन का समय प्रातः 07:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। वर्तमान में चल रही या आगामी परीक्षाओं के समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है, वे अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित होंगी।

यह आदेश 21 अप्रैल 2026 से जिले के समस्त विद्यालयों पर अनिवार्य रूप से प्रभावी होगा। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी एवं समस्त संकुल प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि वे अपने क्षेत्रांतर्गत आने वाले सभी विद्यालयों में उक्त आदेश का अक्षरशः पालन सुनिश्चित कराएं।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.