News

नेशन बुलेटिन धार। माँ दुर्गा की भव्य शोभायात्रा 20 अक्टूबर को, देशभर के कलाकार देंगे आकर्षक प्रस्तुतियां।

WhatsApp
Facebook
Twitter

धार। सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति, मायापुरी कॉलोनी धार द्वारा शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को माँ दुर्गा की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से आए कलाकार अपनी अनूठी कला और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों का मनोरंजन करेंगे।

आयोजक अनिल जैन बाबा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि माँ शक्ति की उपासना के इस पावन पर्व पर आयोजित शोभायात्रा में विभिन्न राज्यों की लोककला, नृत्य और सांस्कृतिक परंपराओं की झलक देखने को मिलेगी। कार्यक्रम में धार शहर के कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ मुंबई के रोबोट द्वारा अद्भुत प्रदर्शन, जयपुर के कलाकारों का कालबेलिया नृत्य, केरल का चक्यारी नृत्य, मुंबई के जादूगरों का प्रदर्शन, गुजरात का डांडिया रास तथा नासिक के कलाकारों द्वारा रंगोली और ढोल की प्रस्तुति प्रमुख आकर्षण रहेंगे।

इसके अलावा मयूरी रास गरबा मंडल की प्रस्तुति, झाबुआ की प्रसिद्ध टीम द्वारा आदिवासी नृत्य और धार नगर की मातृशक्ति का सांस्कृतिक संगम भी देखने को मिलेगा। बच्चों के लिए आयोजित कार्यक्रम में कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। पत्रकार वार्ता में नवदुर्गा उत्सव समिति के अध्यक्ष सोनिया राठौर, मार्गदर्शक वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, अर्जुन कुल्हरा, मयूर मालवीय जगदीश सोनी, बादल मालवीय आदि उपस्थित थे।

अनिल जैन बाबा बताया कि माँ दुर्गा की भव्य शोभायात्रा मायापुरी कॉलोनी स्थित गरबा चौक से प्रारंभ होगी। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री विक्रम वर्मा, विधायक श्रीमती नीना वर्मा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष श्री निलेश भारती बतौर अतिथि उपस्थित रहेंगे।

समिति ने धर्मप्रेमी जनता से माँ दुर्गा की भव्य शोभायात्रा में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.