
इंदौर— महेंद्र शर्मा
शहर के प्रतिष्ठित देहली इंटरनेशनल स्कूल की कक्षा दूसरी की होनहार छात्रा आयत तहसीन खान ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तम स्थान प्राप्त कर अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन किया है। आयत की इस उपलब्धि से स्कूल सहित पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। स्कूल के शिक्षकों ने विद्यार्थियों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आयत तहसीन खान की इस सफलता पर परिवारजनों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। परिजनों ने बच्ची का पुष्प मालाओं से स्वागत कर उसकी उपलब्धि का जश्न मनाया और उसे आगे भी इसी तरह सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर संस्था सर्व धर्म संघ के मंजूर बैग, रियाज खान, यूनुस खान, एजाज कुरैशी, सोहेल पठान सहित अन्य सदस्यों ने भी आयत को बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आयत की यह उपलब्धि न केवल उसके परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई है।









