News

नेशन बुलेटिन धार। पदोन्नति के साथ बढ़ा दायित्व, तीन पुलिस अधिकारियों ने संभाली निरीक्षक की नई जिम्मेदारी।

WhatsApp
Facebook
Twitter

धार। पुलिस विभाग में पदोन्नति के अवसर को गरिमापूर्ण बनाने के उद्देश्य से बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय धार में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह में उप निरीक्षक से निरीक्षक पद पर पदोन्नत हुए राहुल चौहान, हिना जोशी एवं राजेश चौहान को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों में राहुल चौहान थाना नौगांव, हिना जोशी थाना सेक्टर-01 तथा राजेश चौहान थाना पीथमपुर-बगदून में पदस्थ हैं। समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा (भापुसे) ने पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर निरीक्षक पद के नए दायित्व के अनुरूप पीपिंग सेरेमनी की और उन्हें बधाई दी।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने कहा कि पदोन्नति केवल पद में वृद्धि नहीं है, बल्कि इसके साथ जिम्मेदारियां भी बढ़ती हैं। यह नेतृत्व क्षमता को और बेहतर करने तथा पुलिस विभाग में नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का अवसर है। उन्होंने पदोन्नत अधिकारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपनी कार्यकुशलता, अनुशासन, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ विभाग की गरिमा को और ऊंचा करेंगे।

उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी के लिए आमजन की सुरक्षा और सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। ईमानदारी, अनुशासन और जनसेवा के प्रति समर्पण ही एक सफल पुलिस अधिकारी की पहचान है। पुलिस अधीक्षक ने सभी पदोन्नत अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

पीपिंग सेरेमनी के दौरान पदोन्नत अधिकारियों के परिवारजन भी मौजूद रहे। समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारूल बेलापुरकर, एसडीओपी बदनावर अरविंद तोमर, रक्षित निरीक्षक पुरुषोत्तम बिश्नोई, सूबेदार रविन्द्र कुशवाह सहित पदोन्नत अधिकारी, उनके परिवारजन एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा। समारोह का माहौल उत्साह और गरिमा से भरा रहा।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.