News

नेशन बुलेटिन धार।धार पब्लिक स्कूल में छात्र नेतृत्व का शपथ ग्रहण समारोह, हेड बॉय-हेड गर्ल सहित हाउस कैप्टनों ने संभाला पदभार।

WhatsApp
Facebook
Twitter

धार, 27 अगस्त 2026। धार पब्लिक स्कूल, धार में कक्षा 9वीं एवं 10वीं के छात्र-छात्राओं के लिए छात्र नेतृत्व चयन एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से विद्यालय के चारों हाउस के कैप्टन, वाइस कैप्टन तथा विद्यालय के हेड बॉय एवं हेड गर्ल का चयन किया गया। चयनित विद्यार्थियों को पदभार ग्रहण कराने के साथ शपथ दिलाई गई।

विद्यालय के हेड बॉय के रूप में कक्षा 10वीं के मास्टर विराट भाटी तथा हेड गर्ल के रूप में कु. आरोही मित्तल का चयन हुआ। अरावली हाउस के कैप्टन मास्टर वंश डोडिया एवं वाइस कैप्टन मास्टर नक्ष चौहान, नीलगिरी हाउस के कैप्टन मास्टर आरव अग्रवाल एवं वाइस कैप्टन कु. अनन्या जोशी, सतपुड़ा हाउस के कैप्टन मास्टर सहज जैन एवं वाइस कैप्टन कु. समृद्धि ठाकुर तथा विंध्याचल हाउस के कैप्टन मास्टर शुभम डोडिया एवं वाइस कैप्टन कु. उर्वशी तंवर चुने गए।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एएसपी धार श्रीमती पारुल बेलापुरकर रहीं। विशेष अतिथि के रूप में जिला पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री प्रवीण तोमर तथा वरिष्ठ अभिभावक श्री चैतन्य त्रिपाठी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय की संचालिका महारानी श्रीमती शैलजा राजे पवार, सीईओ श्री यशवंत राव निकाम, प्राचार्य श्री डेनियल ज्वॉय, व्यवस्थापक श्री वी.के. मिश्रा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

समारोह में चयनित सभी छात्र-छात्राओं को उनके पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के बाद विद्यार्थियों को Sashes एवं Batches प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को उनके पद की जिम्मेदारी और पद की गरिमा के महत्व से भी अवगत कराया गया।

मुख्य अतिथि एएसपी श्रीमती पारुल बेलापुरकर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके साथ जिम्मेदारी और अनुशासन भी जुड़ा होता है। उन्होंने चयनित छात्र-छात्राओं को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का स्वागत भाषण विद्यालय के प्राचार्य श्री डेनियल ज्वॉय द्वारा दिया गया। उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें विद्यालय की गरिमा एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

समारोह के अंत में विद्यालय की संचालिका महारानी श्रीमती शैलजा राजे पवार ने विद्यार्थियों को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थी अपने पद की गरिमा का ध्यान रखते हुए अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। अंत में उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।

Recent Comments

No comments to show.