News

नेशन बुलेटिन धार। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने धार जिले के भोजशाला में किया दर्शन-पूजन।

WhatsApp
Facebook
Twitter

*ऐतिहासिक धरोहरों का पुनरुत्थान और सांस्कृतिक अस्मिता का सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: मुख्यमंत्री डॉ. यादव*

*पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य तथा उन्नति की कामना की*

*धार 25 मई 2026।* मध्यप्रदेश अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली इतिहास और प्राचीन धार्मिक चेतना के लिए पूरे विश्व में जाना जाता है। राज्य सरकार प्रदेश के इन ऐतिहासिक और आध्यात्मिक केंद्रों के वैभव को पुनर्स्थापित करने के लिए निरंतर संकल्पित है। इसी कड़ी में, प्रदेश की सांस्कृतिक और ज्ञान परंपरा के ऐतिहासिक केंद्र धार को एक नया संबल मिला है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने धार जिले की प्रसिद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहर भोजशाला परिसर में माननीय उच्च न्यायालय के निर्णय के बाद प्रथम बार पहुँचकर ज्ञान की देवी मां वाग्देवी (सरस्वती) के पवित्र स्थान पर अत्यंत श्रद्धाभाव के साथ विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य तथा निरंतर उन्नति की कामना की।

 

*ज्ञान और सनातन चेतना का केंद्र है भोजशाला*

 

पूजा-अर्चना के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि धार जिला स्थित भोजशाला राजा भोज के काल से ही शिक्षा, कला, साहित्य और सनातन चेतना का एक महान विश्वविद्यालय रही है। उन्होंने कहा कि “भोजशाला सिर्फ पत्थरों का ढांचा या कोई साधारण स्मारक नहीं है, बल्कि यह हमारी सदियों पुरानी जीवंत संस्कृति, विद्वता और करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट श्रद्धा का प्रतीक है। मां वाग्देवी की कृपा से यह भूमि सदैव ज्ञान के प्रकाश से आलोकित रही है।”

 

*गौरवशाली इतिहास के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध*

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रेखांकित किया कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में विकास कार्यों के साथ-साथ आध्यात्मिक और सांस्कृतिक चेतना का भी अभूतपूर्व विस्तार हो रहा है। वर्तमान राज्य सरकार प्रदेश की सभी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक विरासतों के मूल स्वरूप के संरक्षण और उनके प्राचीन गौरव को वापस लौटाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आने वाली पीढ़ियां हमारे गौरवशाली इतिहास पर गर्व कर सकें, इसके लिए हर जरूरी और प्रभावी कदम उठाए जा रहे हैं।

 

*वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति*

 

इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय,धार विधायक श्रीमती नीना वर्मा, इंदौर कमिश्नर डॉ. सुदाम खाडे, पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग सहित मंदिर समिति के सदस्यगण एवं अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।

Recent Comments

No comments to show.