News

नेशन बुलेटिन धार।34वीं वाहिनी विसबल का समर कैम्प बना बच्चों की प्रतिभा का मंच।

WhatsApp
Facebook
Twitter

 

धार में 34वीं वाहिनी विसबल द्वारा पुलिस परिवार के बच्चों के लिए आयोजित समर कैम्प इन दिनों आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। परेड ग्राउंड और पवेलियन में रोज सुबह बच्चों की चहल-पहल देखने को मिल रही है। गर्मी को देखते हुए सुबह 6:30 से 9 बजे तक लगाए जा रहे इस शिविर में बच्चे खेल, योग, चित्रकला और सामान्य ज्ञान जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेकर खूब आनंद उठा रहे हैं।

5 से 17 वर्ष तक के करीब 65 से 70 बच्चे हर दिन इस समर कैम्प में शामिल हो रहे हैं। बच्चों को क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, खो-खो, बैडमिंटन, डांस और योगासन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खेलों के साथ-साथ बच्चों की रचनात्मकता भी देखने को मिल रही है। किसी बच्चे ने अपना समाचार पत्र तैयार किया, तो किसी ने यातायात व्यवस्था पर चित्रकारी बनाई। वहीं जयश्री निगवाल ने सौर मंडल को कागज पर उकेरकर सभी का ध्यान आकर्षित किया।

सूबेदार आशीष वाखला बच्चों को लगातार मोटिवेट करते हुए बताते हैं कि खेल और टीम भावना बच्चों के मानसिक विकास का सबसे अच्छा माध्यम है। शिविर में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा है और वे हर गतिविधि में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

इस अवसर पर निरीक्षक यशवंत अजमेरिया, सहायक उपनिरीक्षक कृष्णकांत सेन, प्रधान आरक्षक सुखलाल वास्केल सहित प्रशिक्षक सोहन पटेल, पारस बारीया, निर्भय मालवीय, सुरेश मीणा, लाखन सिंह और गोरेलाल उपस्थित रहे।

Recent Comments

No comments to show.