शनि मंदिर जूनी इंदौर पर शनिश्चर जयंती के उपलक्ष में महा भंडारा संपन्न हुआ
इंदौर ,_शहर के जूनी इंदौर स्थित प्राचीनतम शनि मंदिर में शनिश्चर जयंती के उपलक्ष में दिनांक 21 मई को विशाल भंडारा प्रसादी संपन्न हुआ यहा 83 वां शनेश्वर जयंती मनाई जा रही है साथ ही अखिल भारतीय संगीत समारोह भी 9 मई से प्रतिदिन चल रहा है कार्यक्रम के संबंध में पुजारी श्री सचिन तिवारी जी ने बताया कि यह मंदिर बहुत प्राचीनतम मंदिर है हमारे दादा के दादा यानी की पीढ़ी दर पीढ़ी से हम यहां पर पूजा करते आ रहे हैं इसी प्रकार हजारों की संख्या भक्तजन यहां पर आकर दर्शन प्राप्त करते हैं आज यहां इस भंडारे में हजारों की संख्या में भक्तों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की है । हमारे साथी हैं भक्तजन सेवार्थ है उन्होंने कंधे से कंधा मिलाकर इस भंडारे कार्यक्रम में तन मन धन से सेवा दि है और सेवा का कार्य कर रहे है दिनांक 23 मई शनिवार को प्राप्त 6:00 बजे से महाप्रसाद जी का वितरण किया जाएगा









