News

नेशन बुलेटिन धार।पुलिस परिवारों के लिए पीएनजी (PNG) कनेक्शन की सराहनीय पहल।

WhatsApp
Facebook
Twitter

आज दिनाँक 26-04-2026 दिन रविवार को जिला पुलिस धार एवं 34वी बटालियन के द्वारा एक दूरदर्शी एवं जनहितकारी निर्णय लेते हुए डीआरपी लाइन एवं पुलिस बटालियन, धार के आवासीय क्वार्टर्स में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) कनेक्शन प्रारंभ करने की पहल की गई है।

यह PNG कनेक्शन Naveriya Gas Private Limited द्वारा प्रदान किया जाएगा, जो प्राकृतिक गैस के वितरण हेतु अधिकृत (Authorized) सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) कंपनी है।

 

इस पहल का उद्देश्य पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवारों को एलपीजी गैस से संबंधित समस्याओं—जैसे सिलेंडर की अनुपलब्धता, बार-बार बुकिंग, समय पर डिलीवरी और भंडारण की कठिनाइयों—से राहत प्रदान करना है। PNG कनेक्शन के माध्यम से गैस सीधे पाइपलाइन द्वारा घरों तक उपलब्ध होगी, जिससे इन सभी जटिलताओं का समाधान संभव होगा।

 

PNG कनेक्शन के प्रमुख लाभ:

 

1. निरंतर आपूर्ति: 24×7 पाइपलाइन के माध्यम से गैस उपलब्ध, सिलेंडर समाप्त होने की चिंता नहीं।

2. उच्च सुरक्षा: नियंत्रित प्रेशर प्रणाली एवं आधुनिक सुरक्षा मानकों के साथ सुरक्षित उपयोग।

3. सरल प्रक्रिया: गैस बुकिंग, डिलीवरी एवं रिफिलिंग की आवश्यकता समाप्त।

4. “पहले उपयोग, बाद में भुगतान” सुविधा: मीटर आधारित खपत के अनुसार पारदर्शी बिलिंग।

5. आर्थिक रूप से लाभकारी: PNG, LPG की तुलना में अधिक किफायती।

6. पर्यावरण के अनुकूल: स्वच्छ ईंधन, जिससे प्रदूषण में कमी।

 

इस महत्वपूर्ण निर्णय से पुलिस परिवार अब रसोई गैस की और अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक सेवा ले सकेंगे। यह पहल ऊर्जा परिस्थितियों में एक व्यावहारिक एवं दीर्घकालिक समाधान प्रस्तुत करती है।

 

Naveriya Gas Private Limited इस परियोजना के अंतर्गत आधुनिक एवं सुरक्षित गैस पाइपलाइन नेटवर्क के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण सेवा सुनिश्चित करेगी, जिससे पुलिस परिवारो को निर्बाध एवं भरोसेमंद गैस आपूर्ति प्राप्त होगी।

 

जिला पुलिस धार एवं 34वी बटालियन की यह पहल एक प्रेरणादायक मॉडल है। जहां भी PNG पाइपलाइन नेटवर्क उपलब्ध है, वहां इस प्रकार की पहल को अपनाकर पुलिस परिवारजनो को सुरक्षित, सुलभ एवं किफायती गैस सुविधा प्रदान की जा सकती है।

 

आधुनिक पुलिसिंग के अंतर्गत यह कार्य “स्मार्ट एवं सुरक्षित पुलिस लाईन्स ” की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय है, जो न केवल पुलिस परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाएगा, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने में भी सहायक सिद्ध होगा।

 

पुलिस इकाई धार में सबसे पहले पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री विजय डावर एवं रक्षित निरीक्षक धार श्री पुरुषोत्तम बिश्नोई ने कनेक्शन के लिए 6,500 रुपए की रिफण्डेबल राशि जमा कर रजिस्ट्रेशन करवाया है, जो अधिकारी/कर्मचारी के स्थानांतरण/सेवानिवृत होने या आवास रिक्त करने पर रिफण्ड किया जायेगा। जल्द ही पुलिस लाईन में निवासरत समस्त अधिकारी/ कर्मचारी का रजिस्ट्रेशन का कार्य भी इसी सप्ताह मे पूर्ण कर लिया जाएगा।

 

 

इस उदघाटन कार्यक्रम में पुलिस उप महानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी(IPS),, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) श्री विजय डावर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (उत्तर) श्रीमति पारूल बेलापुरकर, नगर पुलिस अधीक्षक धार श्री सजावल जग्गा (IPS), उप पुलिस अधीक्षक अजाक श्री आनंद तिवारी, रक्षित निरीक्षक श्री पुरुषोत्तम बिश्नोई, कंपनी निरीक्षक श्री यशवंत अजमेरिया, उनि आशीष बाखला 34 वी वाहिनी धार, श्री सचिन चौधरी, जनरल मैनेजर/जीए हेड नवेरिया गैस एवं नवेरिया गैस टीम के सदस्य जय प्रजापति, दुर्गेश जामुन, गजेंद्र राठौर, अंशुल गंगराड़े, नवल सोलंकी तथा पुलिस लाईन धार / 34वी वाहिनी विसबल धार आवासीय परिसर में निवासरत अधिकारी/ कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित रहे एवं इस व्यवस्था के लिए पुलिस अधीक्षक का आभार व्यक्त किया।

 

उपस्थित सभी अधिकारी कर्मचारी एवं उनके परिवारजन ने इस आधुनिक सुविधा की प्रशंसा की है।

Recent Comments

No comments to show.