News

नेशन बुलेटिन धार। देश की 10 “सेफ सिटीज” में मध्यप्रदेश से एकमात्र धार का चयन, 10 करोड़ की मंजूरी: श्रीमती सावित्री ठाकुर के प्रयास लाए रंग।

WhatsApp
Facebook
Twitter

 

धार / – धार–महू संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर जी निरंतर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं। उनके सक्रिय नेतृत्व और दूरदर्शी प्रयासों के परिणामस्वरूप आज लोकसभा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। आधारभूत संरचना से लेकर सामाजिक सुरक्षा तक, हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति देखने को मिल रही है।

 

इसी क्रम में धार जिले को एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त हुई है। माननीय मंत्री महोदया के विशेष प्रयासों से केंद्र सरकार के महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा “निर्भया फंड” के अंतर्गत धार को 10 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। यह केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत संकल्प का प्रतीक है।

 

गौरतलब है कि वर्ष 2026 के लिए देशभर के 10 प्रमुख शहरों को “ *सेफ सिटीज* ” परियोजना के अंतर्गत चयनित किया गया है, जिनमें मध्यप्रदेश से एकमात्र ऐतिहासिक नगरी धार को स्थान मिला है। यह चयन धार जिले के लिए गर्व और सम्मान का विषय है, जो क्षेत्र के विकास और सुरक्षा के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

इस परियोजना के तहत धार एवं लोकसभा क्षेत्र के चयनित स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक स्तर पर कार्य योजना तैयार की जाएगी। आधुनिक तकनीकों जैसे सीसीटीवी निगरानी, स्मार्ट लाइटिंग, महिला हेल्प डेस्क, त्वरित पुलिस सहायता व्यवस्था तथा सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन जैसी सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। इसके साथ ही जागरूकता अभियानों के माध्यम से समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

 

केंद्र सरकार द्वारा शत-प्रतिशत वित्त पोषित यह महत्वाकांक्षी परियोजना महिलाओं को भयमुक्त वातावरण प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे न केवल महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि उनके आत्मविश्वास और सामाजिक सहभागिता में भी वृद्धि होगी। इस उपलब्धि से पूरे लोकसभा क्षेत्र की जनता में हर्ष और उत्साह का वातावरण है।

 

इस अवसर पर माननीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर जी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि “सेफ सिटी” परियोजना के माध्यम से धार जिले को एक सुरक्षित, सशक्त और आदर्श शहर के रूप में विकसित किया जाएगा।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.