
इंदौर। संस्था आंजनेय द्वारा आज दिनांक 19 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक महिला स्वास्थ्य जागरूकता एवं निशुल्क जांच कार्यक्रम का आयोजन अभिनव कला समाज, गाँधी हॉल में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डा. अर्चना वर्मा एवं डा. अंशिका श्रीवास्तव उपस्थित रहीं। शिविर में लगभग 150 महिला सदस्यों ने भाग लेकर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी एवं निशुल्क जांच का लाभ प्राप्त किया।
यह कार्यक्रम मुख्य रूप से तीन भागों में आयोजित किया गया। प्रथम चरण में ग्रुप डिस्कशन के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। द्वितीय चरण में अरविंदो मेडिकल कॉलेज की टीम द्वारा ब्रेस्ट कैंसर जांच एवं निशुल्क मैमोग्राफी की गई। तृतीय चरण में आनंद नेत्रालय द्वारा महिलाओं का नेत्र परीक्षण किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन शैली बिंजवा द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत श्रीमती भारती चौहान एवं श्रीमती रिया बिंजवा ने किया। अंत में डा. राजकुमार चौहान ने आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में संस्था आंजनेय की कोर कमेटी के सदस्य जितेंद्र चौहान, मनीष बिंजवा, लक्ष्मण सुनेंरिया एवं सुरेश पिपलोदिया का विशेष सहयोग रहा।









