गौ-पूजन के साथ श्री परशुराम जन्मोत्सव का आगाज़; आज निकलेगी सर्व ब्राह्मण समाज की भव्य शोभायात्रा

धार।अक्षय तृतीया के पावन पर्व के उपलक्ष्य में शहर में श्री परशुराम जन्मोत्सव की धूम शुरू हो गई है। दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को बड़ी संख्या में समाजजनों ने प्रकृति वात्सल्य गौशाला पहुंचकर गौ-माता की सेवा के साथ उत्सव का शुभारंभ किया। गौ माता का विधि विधान से पूजन किया और गुड़ व गो ग्रास खिला कल आशीर्वाद लिया। अंत में गौ माता की आरती कर प्रसादी वितरण की गई ।सर्व ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष विश्वास पांडे और कार्यकारी जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र जोशी ने बताया कि प्रकृति और जीव सेवा ही वास्तविक धर्म है। इस अवसर जिला संयोजक अशोक शास्त्री, परशुराम यात्रा संयोजक ऋषि भार्गव,वरिष्ठ मार्गदर्शक ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, उपाध्यक्ष गोटू शुक्ला, सचिव प्रवीण शर्मा,
जितेंद्र पांडिया, विजय दवे,संतोष राजपुरोहित,तरुण जोशी, पुनीत तिवारी, चेतन शर्मा,सूर्या दुबे, वरदान तिवारी,नमन रावल, मंगेश शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, संजय भट्ट, आदि उपस्थित थे।
शाम को एक निजी गार्डन में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने अपनी प्रतिभा से समां बांध दिया। इसमें बच्चों ने एक से बढ़कर एक लोक नृत्य, भजन और देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी, जिसे देख श्रोता मंत्रमुग्ध हो गये। समाज के प्रतिभावान बच्चों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन। ने किया। इस दौरान मीना दुबे, सोनल दुबे,मोनिका शर्मा, जागृति शर्मा,ममता जोशी, का विशेष सराहनीय सहयोग रहा।
उक्त जानकारी देते हुए पं. ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव के अंतर्गत आज 19 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे धारेश्वर मंदिर प्रांगण में 151 ब्राह्मण जोड़ो द्वारा रुद्राभिषेक किया जाएगा। वहीं दोपहर 12:00 बजे बसंत विहार कॉलोनी स्थित परशुराम मंदिर में आरती की जावेगी। शाम 5:00 बजे धारेश्वर मंदिर प्रांगण से भव्य शोभा यात्रा इसमें भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी शामिल रहेंगी। शोभायात्रा शनिगली, जवाहर मार्ग, धान मंडी चौराहा होते हुए लालबाग परिसर में संपन्न होगी जिसमें बड़ी संख्या में समाज बंधु शामिल होंगे। शोभा यात्रा पश्चात महा आरती होगी एवं भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।









