News

नेशन बुलेटिन धार। आखातीज पर मालवीय बलाई समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन, 25 जोड़े बंधेंगे परिणय सूत्र में।

WhatsApp
Facebook
Twitter

धार। दानवीर राजा बली मालवीय बलाई समाज संगठन द्वारा आगामी 20 अप्रैल, सोमवार (आखातीज) के पावन अवसर पर सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह भव्य आयोजन समाज की धर्मशाला, आथर फोरलेन मार्ग, धार में प्रातः 10 बजे से आयोजित होगा।

विवाह समिति अध्यक्ष रमेशचन्द्र चौहान (निपावली) ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में 25 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। आयोजन की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और विवाह समारोह दोपहर 11 बजे से 3 बजे के मध्य संपन्न होगा।

उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज में एकता, सहयोग और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजन, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहेंगे।

समाज के वरिष्ठ सदस्य दशरथसिंह चौहान ने अधिक से अधिक समाजजनों से आयोजन में सहयोग एवं सहभागिता की अपील की है, ताकि कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।

इस संबंध में जानकारी मीडिया प्रभारी निर्भय सिंह मालवीय द्वारा दी गई।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.