News

नेशन बुलेटिन धार। योगनिद्रा से जागने वाले है श्रीहरि विष्णु , गूंजेगी शहनाई और मचेगी बारात की धूम ( डॉ. अशोक शास्त्री )

WhatsApp
Facebook
Twitter

सिंहस्थ गुरु के चलते नवंबर- दिसंबर से 21 फरवरी 2027 तक कोई भी शुभ कार्य शास्त्रसम्मत नहीं, 22 फरवरी से सभी शुभ कार्यों का आरंभ  होगा ।

धार , चातुर्मास का समापन देवउठनी एकादशी के साथ होगा। इस दिन भगवान विष्णु के योगनिद्रा से जागने की मान्यता है। इसके साथ ही विवाह, गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों की शुरुआत का मार्ग खुलता है।

इस संदर्भ में मालवा के ज्योतिष गुरु डॉ. अशोक शास्त्री ने बताया कि चातुर्मास की शुरुआत 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी से हुई थी। इसका समापन 20 – 21 नवंबर, शुक्रवार – शनीवार को देवउठनी एकादशी के दिन होगा। धार्मिक मान्यता है कि चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु योगनिद्रा में रहते हैं।

कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवउठनी एकादशी या प्रबोधिनी एकादशी कहा जाता है। एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 7:15 मिनट से शुरू होकर 21 नवंबर को सुबह 6:31 मिनट तक रहेगी। गृहस्थ परंपरा में व्रत 20 नवंबर 2026 को रखा जाएगा, जबकि वैष्णव परंपराओं में 21 नवंबर 2026 को एकादशी मनाई जाएगी।

भगवान विष्णु की पूजा

डॉ. अशोक शास्त्री के अनुसार, देवउठनी एकादशी पर भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागते हैं। इस दिन श्रद्धालु भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करते हैं। कई घरों में भगवान को जगाने की परंपरा भी निभाई जाती है।

तुलसी विवाह का महत्व

देवउठनी एकादशी पर माता तुलसी का विवाह विष्णु जी के स्वरूप शालिग्राम के साथ संपन्न कराया जाता है। इस दिन तुलसी जी को सजाया जाता है और विवाह की रस्में निभाई जाती हैं।

व्रत का उद्यापन और दान

चातुर्मास के दौरान जिन लोगों ने विशेष व्रत या खान-पान से जुड़े नियमों का संकल्प लिया होता है, वे अपनी परंपरा के अनुसार उद्यापन करते हैं। देवउठनी एकादशी पर जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र और अन्य उपयोगी वस्तुओं का दान करना शुभ माना जाता है। शाम के समय घर और तुलसी के पौधे के पास दीपक जलाने की परंपरा है।

मांगलिक कार्य होंगे शुरू

ज्योतिष गुरु डॉ. अशोक शास्त्री के अनुसार अगर आप घर में किसी का विवाह कराना चाहते हैं अथवा दूसरा कोई शुभ कार्य मुहूर्त नहीं मिलने की वजह से रुका है तो चिंता न करिए। लंबी प्रतीक्षा के बाद देवउठनी (देवोत्थान) एकादशी पर भगवान श्रीहरि विष्णु अपनी योगनिद्रा से जागने वाले हैं। इसके साथ शहनाइयों की गूंज और मांगलिक सहित समस्त शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। हर तरफ बैंडबाजा, बरात और शादियों की रौनक रहेगी।

ज्योतिष गुरु डॉ. अशोक शास्त्री ने बताया कि आश्विन शुक्ल 5 गुरुवार दिनांक 15 अक्टूबर 2026 से फाल्गुन कृष्ण 1 रविवार दिनांक 21 फरवरी 2027 तक गुरु सिंह राशि में भ्रमणशील रहेंगे । इस अवधि में मंगलकार्य विवाह , गृहारंभ, गृहप्रवेश, देवप्रतिष्ठा आदि शुभ मांगलिक कार्य शास्त्रानुसार निषिद्ध रहेंगे । डॉ. शास्त्री के मुताबिक़ प्रायः सिंहस्थ गुरु सकल शुभ कार्यों के लिए अग्राह्य माना गया है , किंतु ज्योतिष शास्त्रीय प्रमाणों के आधार पर वचन गुरु के कुछ अंशों – नक्षत्रों तक तथा कुछ वाक्य स्थान ( प्रदेशों ) विशेषों में ही निषेध करते हैं , स्थान विशेष के अंतर्गत गंगा – गोदावरी नदी के मध्यवर्ती स्थानों ( गंगा के दक्षिण तथा गोदावरी के उत्तरी भाग ) में सिंहस्थ गुरु में विवाह आदि शुभ मंगल कार्य वर्जित हैं । गंगा – गोदावरी के मध्यवर्ती क्षेत्र – मध्यप्रदेश , राजस्थान , दिल्ली , छत्तीसगढ़ , उड़ीसा , बंगाल , बिहार , गुजरात के साथ उत्तरप्रदेश आदि का अधिकांश भाग माना जाता हैं । ( महर्षि वशिष्ठ के मतानुसार )

विवाह का मुहूर्त

– फरवरी में 22, 23, 25, 27 व 28 तारीख।

– मार्च में तीन, नौ, 10 व 14 मार्च को।

– अप्रैल में 16, 17, 18, 20, 22, 23 व 27 तारीख को।

– मई में दो, तीन, सात, आठ, नौ, 15, 16, 18, 20, 22, 24, 30 व 31 तारीख को।

– जून में पांच, नौ, 11, 14, 16, 18, 20, 25, 26 व 30 तारीख को।

– जुलाई में सात, नौ, 10, 11 व 12 तारीख।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.