News

नेशन बुलेटिन धार।मुख्यमंत्री के प्रस्तावित धार दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, जिला पंचायत से लेकर एसडीएम कार्यालय तक तैयारियां तेज।

WhatsApp
Facebook
Twitter

 

 

धार। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित धार आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को देखते हुए जिला पंचायत धार और एसडीएम कार्यालय सहित अन्य शासकीय परिसरों में साफ-सफाई, पुताई और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया गया है। प्रशासनिक स्तर पर अधिकारियों को आवश्यक तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रदेशभर में ‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026’ एवं ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के तहत विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वे शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन, आमजन को मिल रही सुविधाओं और सरकारी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हैं। उनके दौरे के दौरान संबंधित विभागों की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया जा सकता है। इसी संभावना को देखते हुए धार में भी प्रशासनिक अमला सक्रिय नजर आ रहा है। जिला पंचायत कार्यालय, एसडीएम कार्यालय सहित अन्य संभावित स्थानों पर साफ-सफाई और पुताई का कार्य कराया जा रहा है। कार्यालय परिसरों में व्यवस्थाओं को व्यवस्थित करने के साथ ही आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री अपने प्रस्तावित धार दौरे के दौरान जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर सकते हैं। इसके अलावा किसी शैक्षणिक संस्था, छात्रावास अथवा अन्य शासकीय संस्थान का भी औचक निरीक्षण किए जाने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि मुख्यमंत्री का अंतिम कार्यक्रम और वे किन स्थानों पर जाएंगे, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी सामने नहीं आई है।मुख्यमंत्री के संभावित निरीक्षण को लेकर प्रशासन किसी भी तरह की कमी नहीं रखना चाहता। यही वजह है कि संबंधित विभागों द्वारा अपने-अपने स्तर पर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर कलेक्टर राजीव रंजन मीणा और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा भी व्यवस्थाओं को लेकर सतर्क हैं। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ संभावित भ्रमण स्थलों की तैयारियों पर नजर रखी जा रही है।अब सभी की निगाहें शुक्रवार को होने वाले मुख्यमंत्री के प्रस्तावित धार दौरे पर टिकी हैं। यदि मुख्यमंत्री धार पहुंचते हैं तो वे किन स्थानों का निरीक्षण करते हैं, किन व्यवस्थाओं का जायजा लेते हैं और मौके पर अधिकारियों को क्या निर्देश देते हैं, यह शुक्रवार को ही स्पष्ट होगा।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.