News

नेशन बुलेटिन धार। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस ने खोज निकाला दो लाख के जेवरात से भरा पर्स।

WhatsApp
Facebook
Twitter

 

 

धार। धार के बस स्टैंड पर बस में बैठने के दौरान एक युवती का करीब दो लाख रुपए कीमत के सोने के जेवरात से भरा पर्स गिर गया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बस स्टैंड और आसपास लगे दर्जनभर से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और पर्स को तलाश कर बरामद कर लिया। इसके बाद कीमती जेवरात सहित पर्स फरियादिया को सुरक्षित सौंप दिया गया।

जानकारी के अनुसार, अलका पिता मोहन पटेलिया उम्र 20 वर्ष, निवासी चालनी, हाल मुकाम पीथमपुर, अमझेरा से पीथमपुर जा रही थी। धार बस स्टैंड पर पीथमपुर जाने वाली बस में बैठने के दौरान उसका पर्स कहीं गिर गया। पर्स में करीब डेढ़ तोला सोने की झुमकी रखी थी, जिसकी अनुमानित कीमत करीब दो लाख रुपए बताई गई।

पर्स गिरने की सूचना युवती ने कोतवाली थाने में दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम बस स्टैंड एवं आसपास के क्षेत्र में पहुंची और पर्स की तलाश शुरू की। पुलिस ने मौके पर लगे दर्जनभर से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को बारीकी से खंगाला। फुटेज और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर पुलिस ने पर्स को तलाश कर बरामद कर लिया।

पुलिस ने बरामद पर्स में रखी सोने की झुमकी सहित अन्य सामान विधिवत फरियादिया अलका पटेलिया को सौंप दिया। पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के चलते युवती को उसके कीमती जेवरात सुरक्षित वापस मिल सके।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक 142 अजय सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक 861 अरविंद चौहान, आरक्षक 461 रामनरेश यादव एवं आरक्षक 137 राममूर्ति का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Recent Comments

No comments to show.