
अद्वीतिया शर्मा अंडर 13 बालिका एकल एवं युगल वर्ग में “राज्य
*उप-विजेता बनी*
धार:- विगत दिवस गोल्डन इन्टरनेशनल पब्लिक स्कूल इन्दौर में खेली गई “गोल्डन ट्राफी” म.प्र राज्य स्तरीय मिनी सब जूनियर बैडमिंटन स्पर्धा में धार की अद्वितिया शर्मा ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अंडर 13 बालिका एकल एवं युगल वर्ग में राज्य उप विजेता का खिताब जीता. उक्त जानकारी देते हुए सुधीर वर्मा बैडमिंटन प्रशिक्षक ने बताया अंडर 13 बालिका एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में भोपाल की समायरा सक्सेना ने अद्वीतिया शर्मा को हर्षवर्धनसिह को 15-07,,15-09 से पराजित किया.अंडर 13 बालिका युगल वर्ग के फाइनल मुकाबले में राधवी गुप्ता एवं अनवी विंदु की जोड़ी ने अद्वीतिया शर्मा एवं ओमीशा मेहता को 15-7,15-10 से पराजित किया. स्पर्धा में ग्रुप के उभरते नन्हे शटलर लवाश पटौदिया ने अपने सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करते हुए अंडर 11 बालक एकल वर्ग में सेमीफाइनल खेले.इसके अलावा निहिरा पटौदिया , लविका डोडिया प्रभास शर्मा भी अपने अपने आयु वर्ग में सेमीफाइनल खेले.सोरभ सिसौदिया, जयदीप बौरासी, आदित्य गुप्ता, हिमांश जाट, आनंद मौरे तनुज हरोड युगल वर्ग में क्वाटर फाइनल खेले.स्पर्धा में लायरा लशकरी,नेविका राठोर,सिद्धाशी पोरवाल,मिशिता महाजन,एशनी प्रजापत ,जान्हवी जांगड़े, भाग्य श्री,नविका गुप्ता,आर्या अग्रवाल, काव्या,भवनीश चौहान,नित्याश जाट,वेदाश प्रजापत, जयवर्धनसिह, रिदान गुप्ता हिमांक सक्सेना, वरुण वर्मा,अनमोल गुजाल, प्रियांशु बारिया, मोलिक राठोर, आदेश कटारे, अभिराज कटारे,मोहनिश महाजन आदि ने भी स्पर्धा में भाग ले कर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया.अद्वितिया की उक्त राज्य स्तरीय उपलब्धि पर डीडीबीए के अध्यक्ष छोटू शास्त्री, लिटिल शटलर ग्रुप अध्यक्ष शरदचन्द्र निगम, राजेश शाक्य डीएसओ धार, सलीम खान सचिव डीडीबीए, भूपेंद्र जोशी सचिव लिटिल शटलर ग्रुप, राजीव जोशी जी, भूपेंद्रसिंह राजावत, सहित ग्रुप के सभी सम्माननीय पालकगणो ने बधाई प्रेषित की है.









