गंधवानी विधानसभा मेरा परिवार है, आप लोगों का साथ ही मेरी ताकत : उमंग सिंघार
दीपावली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब, हजारों आदिवासी भाइयों के साथ मनाई दीपावली; आदिवासी गीतों पर जमकर थिरके नेता प्रतिपक्ष

गंधवानी। नेता प्रतिपक्ष एवं गंधवानी विधायक उमंग सिंघार ने कहा कि गंधवानी विधानसभा मेरा परिवार है। मैं कहीं भी रहूं, लेकिन हर पर्व अपने परिवार यानी क्षेत्र की जनता के साथ ही मनाता हूं। आप लोगों का साथ और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। राम-राम करना हम आदिवासी भाइयों की परंपरा है और अपनी संस्कृति, रीति-रिवाज तथा पुजारा, बड़वा, पटेल और तड़वी जैसी पारंपरिक व्यवस्थाओं को सहेजना हमारी जिम्मेदारी है।

सिंघार गंधवानी विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे हजारों लोगों के दीपावली मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब भी मैं आदिवासी समाज की परंपराओं और अधिकारों की बात करता हूं तो भाजपा के लोग कहते हैं कि मैं केवल आदिवासियों की बात करता हूं। क्षेत्र में भाजपा और आरएसएस के लोग मेरे खिलाफ घूमते हैं, लेकिन मुझे इसकी चिंता नहीं है। जनता का प्यार और साथ ही मेरी असली ताकत है।
उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज लोगों को न पानी मिल रहा है, न पर्याप्त बिजली और न ही समय पर खाद। आने वाले 2028 में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और किसानों को खाद के लिए भटकना नहीं पड़ेगा, गांव-गांव खाद उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में मंत्री रहते हुए नर्मदा का पानी क्षेत्र में लाने की योजना बनाई थी, लेकिन भाजपा सरकार ने उस पर रोक लगा दी। हमारी लड़ाई जारी रहेगी और आने वाले समय में 200 गांवों तक नर्मदा का पानी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
नीट परीक्षा का मुद्दा उठाते हुए उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसी घटनाओं से बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। माता-पिता कर्ज लेकर अपने बच्चों को पढ़ाते हैं, लेकिन परीक्षा व्यवस्था की खामियों से उनके सपने प्रभावित होते हैं। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र की एक बालिका की मौत का जिक्र करते हुए विद्यार्थियों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई।
30 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था, आदिवासी गीतों पर झूमे लोग
दीपावली मिलन समारोह में गंधवानी विधानसभा क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए। लगभग 30 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई थी। आदिवासी गायक आंदिलाल भाबर की प्रस्तुति पर पूरा परिसर आदिवासी गीतों और संगीत से गूंज उठा। विधायक उमंग सिंघार भी क्षेत्रवासियों के साथ आदिवासी गीतों पर जमकर थिरके।
कार्यक्रम में बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत, बड़नगर के पूर्व विधायक मुरली मोरवाल, राधेश्याम मुवेल और जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अतिथियों ने दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए उमंग सिंघार के आयोजन की सराहना की। उन्होंने कहा कि बड़े लोगों के साथ तो हर कोई दीपावली मनाता है, लेकिन अपने विधानसभा क्षेत्र के भोले-भाले आदिवासी भाइयों के साथ पर्व मनाना उमंग सिंघार जैसे उदार हृदय व्यक्ति की विशेषता है।
कार्यक्रम का संचालन प्रदीप अगाल ने किया। समारोह में पहुंचे अतिथियों एवं क्षेत्र की जनता का आभार जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी ने माना। इस अवसर पर विधायक भंवर सिंह शेखावत,राष्ट्रीय सचिव प्योर लाल,लोकसभा प्रत्याशी राधे श्याम मुवेल,जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह ठाकुर









