News

नेशन बुलेटिन धार। पहले दिन से रोचक मुकाबलों की शुरुआत, गबरू इलेवन की जीत में यश चमके।

WhatsApp
Facebook
Twitter

 

चढ़दी कला ट्रॉफी क्रिकेट स्पर्धा का रंगरंग आगाज

पहले दिन से रोचक मुकाबलों की शुरुआत, गबरू इलेवन की जीत में यश चमके

– शहर में एक बार फिर चढ़दी कला ट्रॉफी सिख प्रीमियर लीग क्रिकेट स्पर्धा का आगाज हुआ। शहर भर के सिख युवा, बच्चे, महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग इस प्रीमियर लीग में अपनी खेल कला का प्रदर्शन कर रहे है।

पहले दिन से ही क्रिकेट के मुकाबलों का रोमांच देखने को मिला। पहले मैच में गबरू इलेवन ने गली गबरूस को आसानी से 9 विकेट से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में गली गबरूस ने कविश भाटिया के 35 व हरदीप के 20 रनों की बदौलत 8 ओवर में 79 रनों का स्कोर खड़ा किया। निखिल अरोरा ने 2 विकेट लिए। जवाब में गबरू इलेवन ने यश बत्रा की धूआंधार 15 गेंदों में 57 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी की बदौलत 4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। यश ने इस पारी में 6 छक्के और 5 चौके लगाए। निखल अरोरा भी 11 रन बनाकर नाबाद रहे। यश को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। वहीं अन्य मुकाबलें भी रोचक अंदाज में खेले गए।

इसके पूर्व स्पर्धा का शुभारंभ विधायक मधु वर्मा व रमेश मेंदोला के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर श्री गुरु सिंह सभा इंदौर अध्यक्ष श्री हरपाल सिंह भाटिया, इंदौर सचिव श्री प्रीतपाल सिंह भाटिया, खालसा कॉलेज अध्यक्ष श्री चरणजीत सिंह सैनी, हरप्रीत सिंह बक्शी, गुरुद्वारा विष्णुपुरी अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह भाटिया व श्री सुखजिंदर चहल उपस्थिथ थे।

इस बार भी इस चढ़दी कला ट्रॉफी सिख प्रीमियर लीग के लिए समाज में खासा उत्साह है और लगभग 60 से ज्यादा टीमें खेल रही है। जिसें सिख समाज के बच्चे, युवा, पुरुष, महिलाएं, बुजुर्ग भी शिरकत करते है। शुभारंभ अवसर पर रंगारंग अंदाज में आतिशबाजी हुई और जोरदार ढोल-ढमाकों के साथ मुकाबलों की शुरुआत हुई। दर्शकों को देखने के लिए अस्थाई बैठक गैलरियां भी बनाई गई है। श्री बक्शी ने बताया कि इस तरह के आयोजन से समाज को जोड़ने और युवाओं को खेल मैदान तक लाने की कोशिश की जाती है। समाज भी हर साल इस आयोजन में पूरा सहयोग करता है। टूर्नामेंट नॉकआउट पद्धति से खेला जाएगा। मैचों के दौरान दर्शकों के मनोरंजन की खास व्यवस्था की गई है। चौका-छक्का लगने पर ढोल-ढमाकों से खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया जाएगा।

 

Recent Comments

No comments to show.