News

नेशन बुलेटिन धार। सरकार अता -ए – ख्वाजा महू नाका दरगाह शरीफ का 58 उर्स इंदौर ।

WhatsApp
Facebook
Twitter

इंदौर / महेंद्र शर्मा

सरकार अता-ए-ख्वाजा के 58वें उर्स के मौके पर हज़रत मौलाना वासिफ़ करीम चिश्ती को इमामत की सनद से नवाज़ा गया

इंदौर: महू नाका दरगाह शरीफ़, इंदौर में ‘सरकार अता-ए-ख्वाजा’ के 58वें मुबारक उर्स के रूहानी मौके पर एक अज़ीम-उश-शान महफ़िल का आयोजन किया गया। इस बा-बरकत मौके पर शहर के नौजवान आलिम, हज़रत मौलाना वासिफ़ करीम चिश्ती को गरीब नवाज़ ऑनलाइन एकेडमी (दावत-ए-इस्लामी इंडिया) से ‘इमामत कोर्स’ शानदार कामयाबी (A+ ग्रेड) के साथ मुकम्मल करने पर ‘इमामत की सनद’ (सर्टिफिकेट) से नवाज़ा गया।

उर्स की इस महफ़िल में उलेमा-ए-कराम में विशेष रूप से हज़रत मौलाना अब्दुल जब्बार अशरफ़ी साहब तशरीफ़ लाए। साथ ही गंगा-जमुनी तहज़ीब की बेहतरीन मिसाल पेश करते हुए, शहर के नामवर समाजसेवी और सर्वधर्म संघ के अध्यक्ष, मंजूर बैग ने भी शिरकत की।

मौलाना अब्दुल जब्बार अशरफ़ी साहब और मंजूर बैग ने हज़रत मौलाना वासिफ़ करीम चिश्ती का इस्तकबाल (गुलपोशी) करते हुए उन्हें इमामत की बाकायदा सनद अता की और मुबारकबाद पेश की। इस खुशी के मौके पर उनके वालिद मोहतरम शाकिर जमाल साहब ने महफ़िल में आए तमाम मेहमानों का तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।

प्रोग्राम के आख़िर में मुल्क-ओ-मिल्लत की तरक्की, आपसी भाईचारे और देश में अमन-ओ-अमान के लिए विशेष दुआ की गई, जिसके बाद उर्स का तबर्रुक तक़सीम किया गया। इस मौके पर सर्वधर्म संघ के रियाज खान यूनिस खान बाबा माहिर वारसी सोहेल पठान इलियास पहलवान आदि लोग मौजूद थे

Recent Comments

No comments to show.