कोतवाली टीआई से की ठोस कार्रवाई की मांग
धार। नगर के गोपाल पाल ने ब्राह्मण समाज और देवी-देवताओं पर अनर्गल टिप्पणी की है। इसे लेकर सर्वब्राह्मण समाज में आक्रोश फैल गया। समाज बंधुओं का एक प्रतिनिधि मंडल कोतवाली पहुंचा और टीआई दीपक चौहान को आवेदन सौंपा। आवेदन में पाल के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में लिखा है कि वर्तमान में दूसरे देशों के युद्ध का असर भारत में है। इसको लेकर इन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि एक ब्राह्मण के मंत्र में शक्ति हो तो गैस और पेट्रोल का जहाज उड़ा के हिंदूस्तान में ले आए। इसके अलावा आज भारत का कोन सा देवी देवता है जो गैस और पेट्रोल ला सकता है। भ्रह्मण समाज के अमित मंडलोई ने कहा ये लगातार सोशल मीडिया पर सनातन धर्म के खिलाफ टिप्पणी कर रहे है। हम ब्राह्मण समाज के लोग सभी जातियों का सम्मान करते है। इनके द्वारा समाज और धर्म के नाम पर की जा रही टिप्पणी को लेकर समाज आहत है। इस दौरान गोटू शुक्ला
सर्वब्राह्मण समाज अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी,श्रीकांत द्विवेदी, प्रवीण शर्मा, अमित मंडलोई, चुन्नु वाजपेयी, अविनाश शर्मा, प्रशांत रावल, राजेश शर्मा,, चेतन शर्मा,सूर्या दुबे, राजा शर्मा, रूद्र शर्मा, निलेश जोशी, मनीष भार्गव, जितेंद्र पंडया आदि मौजूद थे।









