
इंदौर – महेंद्र शर्मा
ब्राह्मण महिला मंडल द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला गणगौर महोत्सव इस वर्ष भी हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाया गया। विदुर नगर ब्राह्मण महिला मंडल द्वारा विशाल चल समारोह का आयोजन किया गया।
चल समारोह में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सुसज्जित होकर धार्मिक गीत संगीत पर गरबा नृत्य प्रस्तुत किया जिससे वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण बन गया।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज महिलाएं श्रीमती कुसुम दुबे, मोनिका दुबे, बबीता दुबे, रेणुका दुबे, खुशबू दुबे, संगीता चौधरी, अलका राजा, सरोज मंजू दुबे, अंजू दुबे, शीतल शर्मा, रोमा चौहान, मेघा पाठक, छाया शर्मा, अंकिता, बिंदु सिसोदिया, सुषमा चौधरी, बबीता परिहार,राखी डाबला आदि महिलाओं ने भाग लिया।
चल समारोह के अंत में फलाहार आइसक्रीम नाश्ते के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
Post Views: 16









