
*झकनावदा/पेटलावद:-(राजेश काॅसवा)-*
पेटलावद भारतीय नववर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, विक्रम संवत 2083 के पावन अवसर पर रोटरी क्लब न्यू पेटलावद के द्वारा वरिष्ठ रोटेरियन एवं पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्री गजेंद्र नारंग के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर बच्चों को सेलिब्रेशन चॉकलेट पैकेट एवं बिस्किट वितरित किए गए।
इस सेवा गतिविधि के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह, आनंद और खुशी देखने को मिली। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान देखकर क्लब सदस्यों को भी विशेष संतुष्टि प्राप्त हुई। रोटरी क्लब न्यू पेटलावद द्वारा समय-समय पर ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाता रहता है। इस अवसर पर ग्रामीणजनों ने भी सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर क्लब की ओर से अनूप मेहता, पदम कुमार मेहता, संजय मेहता, दीपक चाणोदिया, शुभम मुरार आदि सदस्य उपस्थित रहे।









