News

नेशन बुलेटिन धार। झकनावदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन।

WhatsApp
Facebook
Twitter

*झकनावदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन*

 

*झकनावदक/पेटलावद:-(राजेश काॅसवा)-*

 

मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी एवं खंड चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में झकनावदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर झकनावदा भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड और प्रभारी चिकित्सा धिकारी डॉ. शोभित शुक्ला उपस्थित रहे।

शिविर में सीएचसी के कर्मचारियों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। डॉ.शुक्ला ने बताया कि रक्तदान महादान है, जिससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में मदद मिलती है। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की। इस दौरान जनप्रतिनिधि, पत्रकारगण और अस्पताल स्टॉफ आदि मौजूद रहे।

Recent Comments

No comments to show.