News

नेशन बुलेटिन धार। इंदौर में भगवान परशुराम मंदिर के लिए भूमि पूजन सम्पन्न।

WhatsApp
Facebook
Twitter

इंदौर। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर गुरुवार, 19 मार्च 2026 को अभिजीत मुहूर्त में हंसदास मठ प्रांगण में भगवान परशुराम के प्रस्तावित मंदिर का विधिवत भूमि पूजन सम्पन्न हुआ।

यह धार्मिक आयोजन महामंडलेश्वर रामचरण दास जी महाराज एवं महामंडलेश्वर पवनदास जी महाराज के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री दर्जा पंडित योगेंद्र महंत उपस्थित रहे।

इस आयोजन का संयोजन एवं सूत्रधार भगवताचार्य पंडित अशोक चतुर्वेदी द्वारा किया गया, जिनके नेतृत्व में पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न किया गया।

कार्यक्रम में पुष्प कुमार भार्गव, मनोज तिवारी, डी.एस. खद्दर, राजेंद्र उपाध्याय, महेंद्र चतुर्वेदी, अरविंद दुबे, सुभाष पुराणिक, हेमेन्द्र भार्गव, सुधीर उपाध्याय, आर.के. भार्गव, रामचंद्र दुबे, आशा दुबे, कमला द्विवेदी, विमला चतुर्वेदी, दिशा, विशाल चतुर्वेदी, रितेश उपाध्याय, सुरेश पाठक, राजेंद्र भंडारी, राकेश भार्गव एवं योगेश दुबे सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

साथ ही आश्रम के वेदपाठी आचार्यों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय स्वरूप प्रदान किया।

Recent Comments

No comments to show.