News

नेशन बुलेटिन धार। नाॅक आउट मुकाबले में फ्रेडस क्लब गाजनोद ने बखतगढ 11 को 51 रन व किंग 11 पाना ने छोकला 11 को 7 विकेट से हराकर क्वालीफाई किया।

WhatsApp
Facebook
Twitter

पाटीदार समाज संगठन के पदाधिकारियों ने खिलाडियों को मेडम, प्रमाण पत्र एवं मेन आफ द मेंच का पुरुश्कार वितरण किया

 

बाबूजी प्रीमियर लीग किक्रेट प्रतियोगिता के प्रति उत्साह का माहोल

 

बदनावर। विधायक भंवरसिंह शेखावत के मार्ग दर्शन में आयोजित बाबूजी प्रीमियर लीग किके्रट प्रतियोगिता के प्रति खेल प्रेमियों का आर्कषण बरकरार है। बुधवार की रात्रि में आठ मुकाबले खेले गए। नाॅक आउट मुकाबले में फ्रेडस क्लब गाजनोद ने बखतगढ 11 को 51 रनों से हराकर अगले दोर हेतु क्वालीफाई किया वही किंग 11 पाना ने छोकला 11 को 7 विकेट से हराकर क्वालीफाई किया।

 

बीपीएल प्रतियोगिता में बुधवार को खिलाडियों को मेडम, प्रमाण पत्र एवं मेन आफ द मेंच का पुरुष्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पाटीदार समाज संगठन तहसील अध्यक्ष मीनेश पाटीदार, विशेष अतिथि ग्राम खेडा पाटीदार समाज अध्यक्ष सोहनलाल सेठ एवं पाटीदार समाज के युवा सचीन पाटीदार, पार्षद जगदीश पाटीदार, बालकृष्ण उर्फ बरकत पाटीदार, महेश मुकाती, अरुण तारे, बीएल पाटीदार व संदीप पाटीदार थे। अध्यक्षता विधायक प्रतिनिधि महेश पाटीदार ने की। अतिथियों द्वारा टाॅस कर खिलाडियों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत मेच खेले गए। अतिथियों का स्वागत देवपालसिंह जादव, अनिल जाट, उमेश पाटीदार, राजन जाट, आशिष जोशी, परमानंद गुर्जर ने किया गया। अतिथियों को विधायक भंवरंसिह शेखावत की और से स्मृति चिन्ह भी भेंट किए गये।

 

बाबूजी प्रीमियर लीग के दूसरे दिन का पहला मुकाबला किंग 11 पाना व तिलगारा के बीच खेला गया। जिसमें किंग 11 ने 17 रनों से जीत दर्ज की। एक अन्य मुकाबल में मुन्ना क्रिकेट क्लब को छोकला 11 ने 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। तथा जागता बाबा किक्रेट क्लब ने खडी 11 को 6 विकेट से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। चैपाटी किंग ने याराना 11 को 6 विकेट से हराया। रणजीत 11 सेमलिया ने नगर परिषद बदनावर को 7 विकेट से पराजित किया।

बाबूजी प्रीमियर लीग क्रिके्रट प्रतियोगिता को लेकर खिलाडियों में काफी उत्साह का माहोल है। देर रात तक चलने वाले मुकाबले देखने हेतु बडी संख्या में किकेट प्रेमी मौजूद रहते है।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.