
*आजादी से लेकर आज तक पीड़ा झेल रहे हैं ग्राम पंचायत पिठड़ी के रहवासी*

*झकनावदा/पेटलावद:-(राजेश काॅसवा)-*
आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिठडी में सड़क मार्ग नहीं बनने के कारण ग्राम विकास में बाधक बन रही है इस मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को आए दिन दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ता है यह मार्ग ग्राम पंचायत पिठडी भेरुजी फलिया से वडलीपाड़ा वाया मिडिल स्कूल तक कुल लंबाई 6 किलोमीटर है इस मार्ग से तीन गांव जुड़े हुए हैं तथा जनपद पंचायत पेटलावद,तहसील कार्यालय पेटलावद जाने का मुख्य मार्ग है आजादी के बाद से आज तक इस सड़क मार्ग का निर्माण नहीं हुआ है तथा इस मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुलिया होने से कभी भी बड़ी दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है यह मार्ग आम्बापाडा गांव के बीचो-बीच होने से कीचड़ गंदगी पथरीली मार्ग से राहगीर गिर चुके हैं शारीरिक कष्ट भोगना पढ़ रहे हैं
ग्राम पंचायत पिठडी के पूर्व सरपंच इस मार्ग पर गिरने से हाथ पैरों में फैक्चर आ गया था तथा वर्तमान सरपंच गोवर्धन निनामा ने बताया कि इस मार्ग के निर्माण के लिये ग्राम पंचायत के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव,कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया,सांसद अनीता नागरसिंह चौहान,कलेक्टर झाबुआ, जनपद पंचायत पेटलावद, समस्त क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को आवेदन के माध्यम से सड़क पुलिया बनाने की मांग की गई लेकिन आज तक इस मार्ग की दुर्दशा जस के तस बनी हुई है यहां के लोगों को आए दिन दुर्घटना का शिकार होना पड़ रहा है सबसे बड़ी विडंबना यह है कि इस मार्ग से होकर प्राथमिक विद्यालय माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को बारिश के दिनों में विद्यालय आना जाना पड़ता है कई बार बच्चे कीचड़ भरे इस मार्ग से परेशान होते हैं कीचड़ और पथरीले मार्ग की स्वीकृति नहीं मिलने के कारण ग्रामीणों में आक्रोश है इस मार्ग को निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के उपयंत्री विजय मंडलोई ने बताया कि इस मार्ग निर्माण के लिए हमारे द्वारा सर्वे किया गया है सर्वे सूची ऊपर विभाग को भेज दी गई है कई सड़क मार्ग की सूची में इस मार्ग का नाम सबसे पीछे हैं हमारे विभाग का अलॉटमेंट सीधे दिल्ली से आता है स्वीकृति आते ही सड़क मार्ग का निर्माण किया जाएगा।









