News

नेशन बुलेटिन धार। सियारी में 37.50 लाख की लागत से बने नवीन पंचायत भवन का लोकार्पण।

WhatsApp
Facebook
Twitter

जनपद पंचायत तिरला अंतर्गत ग्राम पंचायत सियारी में लगभग 37.50 लाख रुपये की लागत से निर्मित नवीन एवं अत्याधुनिक पंचायत भवन का लोकार्पण जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में भाजपा नेता विश्वास पांडे एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहन पटेल विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत सियारी के सरपंच श्री कमल भाभर ने की।

उद्घाटन अवसर पर ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों एवं पुष्पमालाओं से अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया।

मुख्य अतिथि श्री मेडा ने अपने संबोधन में कहा कि क्षेत्र में हो रहा विकास भारतीय जनता पार्टी सरकार की देन है। प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए व्यापक कार्य किए गए हैं। आज गांवों में सड़कों का जाल बिछ चुका है, डेम निर्माण से जलसंकट दूर हुआ है तथा 24 घंटे विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित हो रही है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं में भी निरंतर सुधार हुआ है।

भाजपा नेता श्री विश्वास पांडे ने “जी राम जी योजना” के माध्यम से क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ने की बात कही तथा समय पर मजदूरी भुगतान से आदिवासी क्षेत्रों में पलायन रुकने का विश्वास व्यक्त किया।

 

भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री मोहन पटेल ने क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए शेष सड़कों एवं डैम निर्माण कार्यों को शीघ्र स्वीकृति दिलाने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर जनपद पंचायत तिरला के अध्यक्ष सीताराम सिंगार, पूर्व जनपद अध्यक्ष गणेश जमुनिया, मंडल अध्यक्ष राजू बघेल, महामंत्री प्रेम सिंह चौहान, सब इंजीनियर आनंद बोरिसी, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा युवा नेता रेव सिंह भाभर द्वारा किया गया तथा अंत में ग्राम पंचायत सचिव ने आभार व्यक्त किया।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.