News

नेशन बुलेटिन धार। 4 अक्टूबर को ऑडिटोरियम पी जी कॉलेज धार में होगा विशेष आयोजन।

WhatsApp
Facebook
Twitter

*किशोर कुमार के अमर गीतों से सजेगी संगीत की शाम*

 

*4 अक्टूबर को ऑडिटोरियम पी जी कॉलेज धार में होगा विशेष आयोजन*

 

स्थानीय कलाकार देंगे प्रस्तुतियां, प्रसिद्ध पार्श्वगायक राजू काजे भी देंगे लाइव प्रस्तुति

 

धार। राजा भोज संगीत क्लब धार के तत्वावधान में स्वर सम्राट एवं महान पार्श्वगायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि के अवसर पर 4 अक्टूबर, रविवार को विशेष संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय (पीजी कॉलेज) धार के सभागार में दोपहर 12 बजे से रात्रि 12 बजे तक चलेगा।

*कार्यक्रम की थीम*

 

“एक दिन उनके गीतों के नाम” रखी गई है। इस दौरान धार शहर के विभिन्न कलाकार किशोर कुमार के सदाबहार एवं अमर गीतों की संगीतबद्ध प्रस्तुतियां देंगे। किशोर कुमार के गीतों के माध्यम से संगीत प्रेमियों को उनकी यादों और सुरीली विरासत से रूबरू कराया जाएगा।

कार्यक्रम की विशेष प्रस्तुति के रूप में प्रसिद्ध पार्श्वगायक राजू काजे अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे। राजू काजे ने इंडियन आइडल जैसे बड़े मंचों पर अपनी गायकी से पहचान बनाई है। धार के संगीत प्रेमियों को उन्हें लाइव सुनने का अवसर मिलेगा।

आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। संगीत प्रेमियों और शहरवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर किशोर कुमार को संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया गया है।

“गाते रहो, मुस्कुराते रहो, यही है जिंदगी”—किशोर कुमार के इस संदेश के साथ पूरा आयोजन संगीत और सुरों के नाम रहेगा।

Recent Comments

No comments to show.