News

श्रृंगेश्वर धाम व झकनावदा मे सावन के पवित्र महीने में शिवालयों में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब।

WhatsApp
Facebook
Twitter

*श्रृंगेश्वर धाम व झकनावदा मे सावन के पवित्र महीने में शिवालयों में उमड़ा भक्तों का जनसैलाब*

*दूर दराज से आए कावड़ियों द्वारा किया गया प्रसिद्ध तपस्वी स्थल श्री श्रृंगेश्वर महादेव का जलाभिषेक*

झकनावदा/पेटलावद:-(राजेश काॅसवा)-
सावन के पवित्र महीने में भोले के भक्तों द्वारा बोल बम ,बोल बम ,हर हर महादेव,भोले शंभु भोलेनाथ जैसे नारों के साथ भक्ति में लीन अपने कंधों पर कावड़ उठाए हर्षौल्लास के साथ कावड़ में जल भर कर पैदल चल कर बाबा महाकाल को जलाभिषेक करने के लिए आज ग्राम बनी,बोलसा,सेमरोड,धतुरिया और धार जिले के भानगढ़ से काल भैरव डाक तूफानी कावड़ यात्रा का नगर के समाजसेवियों ओर सामाजिक संगठन द्वारा स्वागत कर स्वल्पाहार कराकर दूर दराज से आए सभी कावड़ियों का अभिनन्दन किया गया। इस आयोजन में मुख्य रूप से हेमेंद्र कुमार जोशी,भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़,श्रेणिक कुमार कोठारी, समाजसेवी गोपाल राठौड़, सुरेश राठौड़,फकीरचंद माली,ठाकुर परीक्षितसिंह राठौर, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश काॅसवा,विकास जोशी, नारायण प्रजापत,राजेंद्र मिस्त्री,डॉक्टर अपूर्वा मजमुदार,दामोदर पडियार, जीवन वैरागी,कमल चोयल,पंकज राठौड़ आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया।

Recent Comments

No comments to show.