
धार। 34वीं वाहिनी विशेष सशस्त्र पुलिस बल के आवासीय परिसर में शनिवार को पुलिस परिवार के सदस्यों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। वाहिनी के सेनानी अरविन्द तिवारी के निर्देशानुसार बजाज कैपिटल एवं शैल्बी अस्पताल, इंदौर के संयुक्त तत्वावधान में

आयोजित इस शिविर में 121 लोगों ने पंजीयन कराकर स्वास्थ्य परीक्षण का लाभ लिया। शिविर का उद्देश्य पुलिस परिवार के सदस्यों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान वाहिनी की उप सेनानी श्रीमती रश्मि धुर्वे डावर ने शिविर में पहुंचे चिकित्सकों का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया तथा शिविर का

शुभारंभ किया। इसके बाद शैल्बी अस्पताल, इंदौर से आए चिकित्सकों ने लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर में अस्पताल के डॉ. शशांक सिंह, डॉ. सुयश राठौर एवं उनकी टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। वहीं बजाज कैपिटल की ओर से एरिया मैनेजर अरुण

डोंगरिया, ब्रांच मैनेजर विशाल तावड़े सहित उनकी टीम उपस्थित रही। इस अवसर पर निरीक्षक दिनेश बघेल, मन्नूसिंह परमार, सूबेदार सचिन चौहान, उपनिरीक्षक आशीष वाखळा, उत्तम बालके, जितेन्द्र सिंगारे, श्रवण सिंह राठौर, सहायक उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुशवाह, प्रधान आरक्षक गोविन्द

बारिया, संजय गोडाले, रुपसिंह राठड़िया, विजय पारोची, नवलसिंह भिड़े, दिनानाथजी सहित अनेक पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। शिविर के माध्यम से पुलिस परिवार के सदस्यों को स्वास्थ्य संबंधी जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई गई। उक्त जानकारी निर्भय मालवीय ने दी।









