News

नेशन बुलेटिन धार।कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने कन्या शिक्षा परिसर एवं एकलव्य आवासीय परिसर सरदारपुर का किया निरीक्षण; व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

WhatsApp
Facebook
Twitter

*छात्राओं से संवाद कर व्यवस्थाओं की ली जानकारी, भवन को शीघ्र हैंडओवर करने के दिए निर्देश*

 

*धार 4 अक्टूबर 2026।* कलेक्टर श्री राजीव रंजन मीना ने आज सरदारपुर भ्रमण के दौरान कन्या शिक्षा परिसर एवं निर्माणाधीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय परिसर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

कन्या शिक्षा परिसर के निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री मीना ने परिसर में उपलब्ध शैक्षणिक एवं आवासीय सुविधाओं, साफ-सफाई, पेयजल तथा भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने छात्राओं से आत्मीय संवाद किया और पढ़ाई के स्तर व छात्रावास सुविधाओं का फीडबैक लिया। संवाद के दौरान बालिकाओं ने अपनी शैक्षणिक आवश्यकताओं को रेखांकित करते हुए अध्ययन हेतु स्मार्ट इंटरएक्टिव पैनल, नए भवन की उपलब्धता तथा इंग्लिश क्लास शुरू कराए जाने की आवश्यकता बताई। इस पर कलेक्टर ने बच्चों को कहा कि इसके लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी । छात्राओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे मनोयोग और मेहनत के साथ पढ़ाई कर अपने सपनों को साकार करें।

तत्पश्चात कलेक्टर श्री मीना एकलव्य आवासीय परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने परिसर की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने परिसर में निर्बाध पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने और पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिगत व्यापक स्तर पर पौधारोपण करने के निर्देश दिए। भवन निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्माण एजेंसी एवं संबंधित अधिकारियों को शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कर भवन को जल्द से जल्द हैंडओवर करने के सख्त निर्देश दिए, ताकि पठन-पाठन सुचारू रूप से संचालित हो सके।

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अजमेर सिंह गौड़ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं संस्था का अमला उपस्थित रहा।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.