News

नेशन बुलेटिन धार। धार में गहराता जल संकट: चारों तालाबों में 20-25% पानी शेष, ठाकुर ने उच्च स्तरीय सर्वदलीय समिति बनाने की मांग की।

WhatsApp
Facebook
Twitter

*आगामी समय में पीने के पानी की समस्या को देखते हुए जिलाधीश से हस्तक्षेप कर उच्च स्तरीय प्रशासनिक व सर्वदलीय सयुक्त समिति बनाए जाने की मांग ठाकुर।*

धार निप्र:धार नगर पालिका का अपने प्रतिदिन के ही कार्य जिसके लिए उसके पास संसाधन है कर्मचारी है फंड है वही कार्य पिछले वर्षों से जिम्मेदारी पूर्ण नहीं कर पा रही है। और उस पर से इंद्र देवता का नाराज होना अल्प वर्षा होना उससे कैसे धार की जनता को राहत दिला पाएगी।

उक्त बात जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष,पार्षद प्रतिनिधि,नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि (एड)अजय डॉ मनोहर सिंह ठाकुर ने कहते हुए प्रशासन से प्रश्न किया की आगामी दो माह पूर्व ही जब बारिश थोड़ा विलंब हो गया था उसी दौरान धार नगर में पानी की समस्या आ गई थी। नगर पालिका ने हाथ खड़े कर दिए थे।जनता में पानी के लिए त्राहि त्राहि मच गई थी कीचड़ युक्त पानी सप्लाई किया गया था तो अब क्या अब तो इंद्र देव पूरे ही रूठ गए है।

*चारों तालाबो में मात्र 20से 25 % पानी शेष*

ठाकुर ने कहा की अब तो नगर में पानी सप्लाई करने वाले तालाबों में मात्र 20से25% पानी ही शेष है जो बहुत चला तो आधे दिसंबर में ही समाप्त हो जाएगा उसके बाद नगर में जल आपूर्ति कैसे की जाएगी। जिसके लिए न परिषद न अधिकारी के पास कोई योजना है।

*परिषद में 100 नल कूप का प्रस्ताव पास*

आगामी समय में नगर में जल की समस्या को देखते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी एव परिषद द्वारा 100 नल कूप कराए जाने का प्रस्ताव पास किया गया है।श्रीमान जब वर्षा ही नहीं हुई है भू जल स्तर ही गिर रहा है जो वर्तमान में नलकूप है वहीं बंद हो रहे है तो आप नए करायेंगे कहा क्या कोई ऐसी जगह आपने चिन्हित की है जहाँ भू जल स्तर न गिरे,और करा भी लिए गलती से एकाध में पानी निकल भी गया तो उसे आम जनता तक कैसे पहुंचाएंगे सिर्फ भ्रष्टाचार करने के अलावा अधिकारी महोदय के पास कोई और योजना है क्या।अभी कुछ माह पहले जो 06 नल कूप कराए गए उसकी वर्तमान स्थिति क्या पहले यह तो स्पष्ट करे।

*वर्षा के पूर्व तालाबों की निकासी पर ध्यान क्यों नहीं दिया गया,जल गंगा संवर्धन अभियान मजाक*

ठाकुर ने नगर पालिका परिषद,अधिकारी,प्रशासन पर आरोप लगाया की वर्षा के पूर्व जो तैयारियां की जानी थी वह भी नहीं की गई।अल्प वर्षा के बावजूद मूँज सागर तालाब सुनारखेड़ी, कोर्ट रोड,किला ग्राउंड और अन्य नालों से पानी बहकर इसमें आता है। जिससे इसमें गर्मी में भी पानी रहने से आधे नगर के नलकूप रिचार्ज हो कर पानी की पूर्ति करते है किंतु पानी की निकासी समय रहते नहीं खोली गई जिससे तालाब खाली हो कर पानी आसपास खेतों में भरा गया।हमारा अति प्राचीन लेडिया तालाब जिसकी वर्षों से फूटी पाल की मरम्मत नहीं कराई गई तालाब नाले में बदल गया। इनकी लापरवाही की भेट चढ़ गया।

*नगर में नलकूपों की लाइन बदलने की आवश्यकता*

नगर में करीब 20 वर्ष पूर्व पानी की समस्या को देखते हुए नल कूप कराए गए थे जिसकी पाइप लाइन जगह जगह फुट चुकी है सड़ चुकी है जिसे बदलने की आवश्यकता है जिसमें कई गैलन पानी प्रतिदिन व्यर्थ हो रहा है जिसे बदलने की आवश्यकता है।जिसे जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है किंतु आज तक कोई समाधान नहीं।

और नाही नगर पालिका के पास कोई आगामी योजना है

*जिलाधीश से उच्च स्तरीय समति बनाए जाने की मांग*

धार नगर की जनता का नगर पालिका एव अधिकारी से विश्वास उठ चुका। आगामी समय में पानी की गंभीर समस्या को देखते हुए उपाध्यक्ष ठाकुर ने जिलाधीश महोदय से अभी से जागरूक हो नगर के उच्चस्तरीय सर्वदलीय,प्रशासनिक जनप्रतिनिधियों,को साथ ले कर समिति बनाने की मांग की है जो आगामी समस्या को देखते हुए उचित योजना बना इस गम्भीर समस्या से धार की जनता को बचा सके। अन्यथा जनता को साथ लेकर सड़को पर उतरा जाएगा।

 

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.