News

नेशन बुलेटिन धार। संदीपनि विद्यालय के नवनिर्मित भवन परिसर में हुआ स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम।

WhatsApp
Facebook
Twitter

*केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर एवं क्षेत्रीय विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम*

*अतिथियों ने छात्रों से किया संवाद; कलेक्टर श्री मीना ने नवनिर्मित भवन का किया निरीक्षण*

*धार 2 अक्टूबर 2026।* सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर जूनियर रेडक्रास सोसाइटी, धार द्वारा संदीपनि विद्यालय, धार के नवनिर्मित भवन परिसर में स्वच्छता अभियान एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री व सांसद श्रीमती सावित्री ठाकुर, क्षेत्रीय विधायक श्रीमती नीना विक्रम वर्मा एवं कलेक्टर श्री मीना उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके पश्चात स्काउट दल द्वारा अतिथियों का स्कार्फ पहनाकर आत्मीय स्वागत किया गया।

*स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण एवं भवन निरीक्षण:*

 

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं उपस्थित गणमान्य जनों ने विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान में सहभागिता की तथा परिसर में पौधारोपण किया। कार्यक्रम के उपरांत अतिथियों ने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसी क्रम में कलेक्टर श्री मीना ने नवनिर्मित भवन का विस्तृत निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को शेष रहे निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी श्री हलदर, जूनियर रेड क्रॉस सोसाइटी धार से श्री रमाकांत मुकुट व श्री अंतर सिंह यादव, संदीपनि विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अमिता वाजपेई, भवन विकास निगम के प्रबंधक श्री भाटिया, जनजातीय कार्य विभाग के सहायक संचालक श्री आनंद पाठक सहित अन्य जनप्रतिनिधि, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Recent Comments

No comments to show.