News

नेशन बुलेटिन धार। HPV वैक्सीनेशन अभियान को मिशन मोड में गति।

WhatsApp
Facebook
Twitter

*अधिकारियों द्वारा घर घर जाकर HPV वैक्सीनेशन के प्रति किया जा रहा जागरूक*

*धार, 1 अप्रैल 2026।* कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा द्वारा जिले में HPV वैक्सीनेशन अभियान को मिशन मोड में संचालित किया जा रहा है। अभियान की प्रगति सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। कलेक्टर के निर्देशन में अधिकारी मैदानी स्तर पर घर-घर जाकर पालकों एवं बालिकाओं को टीकाकरण के महत्व के प्रति जागरूक कर रहे हैं। साथ ही निर्धारित तिथियों पर उन्हें वैक्सीनेशन केन्द्रों तक लाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है, ताकि लक्ष्य की शीघ्र पूर्ति सुनिश्चित हो सके।

जिले में 31 मार्च 2026 तक U-WIN पोर्टल आधारित HPV टीकाकरण की समीक्षा के अनुसार कुल 27,638 लक्षित हितग्राहियों में से 9,130 को वैक्सीन लगाई गई है, जिससे जिले की कुल उपलब्धि 33.03 प्रतिशत दर्ज की गई है। HPV वैक्सीनेशन में प्रदेश में जिले ने 22 वा स्थान प्राप्त किया है। लक्ष्य प्राप्ति हेतु प्रयास निरंतर जारी है।

यह टीका किशोरियों को गंभीर एवं जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रखने में अत्यंत प्रभावी है। यह वैक्सीन सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क उपलब्ध है तथा वैज्ञानिक रूप से पूर्णतः सुरक्षित एवं प्रमाणित है। यह सिंगल डोज में प्रभावी सुरक्षा प्रदान करता है। 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं के लिए U-WIN पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन की सुविधा उपलब्ध है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे अपनी बेटियों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर निर्धारित समयानुसार वैक्सीनेशन अवश्य कराएं।

जिला प्रशासन द्वारा सभी विकासखण्डों को अभियान में तेजी लाने, शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु व्यापक जनजागरूकता एवं फील्ड मॉनिटरिंग बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष रूप से कम प्रगति वाले क्षेत्रों में स्वास्थ्य अमले को अतिरिक्त प्रयास करने के लिए कहा गया है। जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी बालिकाओं का HPV वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं, जिससे गंभीर बीमारियों से प्रभावी बचाव सुनिश्चित किया जा सके।

Recent Comments

No comments to show.