News

नेशन बुलेटिन धार। शराब से भरे ट्राला सहित 55 लाख 40 हजार रूपये का मशरूका जप्त।

WhatsApp
Facebook
Twitter

अवैध शराब के विरुद्ध झाबुआ पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” – शराब से भरे ट्राला सहित 55 लाख 40 हजार रूपये का मशरूका जप्त।

झाबुआ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत थाना मेघनगर पुलिस को बडी सफलता मिली है। दिनांक 03.02.2026 को थाना मेघनगर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब और एक 12 चक्का ट्राला, 04 दो पहिया वाहन, 03 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

थाना मेघनगर पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुखबिर की सूचना पर ग्राम आमली पठार स्थित मध्यप्रदेश सहकारी वेयर हाउस के सामने बने परिसर मे खडे एक ट्राला से कुल 293 पेटी (2615 बल्क लीटर) अवैध शराब जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 28 लाख रुपये है। साथ ही एक 12 चक्का ट्राला कीमती लगभग 25 लाख रूपए, 04 दोपहिया वाहन कीमती 02 लाख रूपए, 03 मोबाइल फोन (कीमती 40 हजार रुपए) जप्त किए गए।

इस प्रकार कुल लगभग 55 लाख 40 हजार रूपये का मशरूका जप्त किया गया।

सराहनीय भूमिका

थाना प्रभारी मेघनगर निरीक्षक श्री दिनेश शर्मा, उप निरीक्षक श्री संतोष वसुनिया, प्र.आर. धर्मेन्द्र, आर.योगेश, आर. सुनील।

उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा पुलिस टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।।

 

Recent Comments

No comments to show.