News

नेशन बुलेटिन धार।आगामी त्यौहार के चलते पैदल मार्च निकाला ।

WhatsApp
Facebook
Twitter

 

   

आगामी त्यौहार बसन्त पंचमी के चलते धार जिले में साम्प्रदायिक सौहाद्र एंव शान्ति व्यवस्था बनाए रखने हेतु श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय धार श्री मयंक अवस्थी एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय जिला धार, श्री मति पारुल बेलापुरकर के निर्देशन मे एंव श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बदनावर श्री अरविन्द तोमर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सविता चौधरी के द्वारा आज दिनाँक को अपने समस्त स्टाफ एंव पुलिस लाईन से प्राप्त फोर्स के साथ थाना सादलपुर के संवेदनशील गाँव केसुर में बस स्टैण्ड से होते हुए सदर बाजार, माता चौक केसुर, हल्दी घाटी, हताई मोहल्ला, होकर पैदल मार्च करते हुए लोगो को शान्ति बनाए रखने की अपील की एंव लोगो को समझाया कि ऐसा कोई कृत्य न करे जिससे कि कानून व्यवस्था प्रभावित हो। पैदल मार्च में राजस्व विभाग से तेहसीलदार महोदय टप्पा केसुर महिमा मिश्रा, राजस्व निरीक्षक श्याम कुमार वर्मा, पटवारी सादलपुर सुनीता चौहान, पटवारी केसुर जितेन्द्र यादव उपस्थित रहे।

Recent Comments

No comments to show.